Aaj Ka Itihas 14 October 2023: आज ही के दिन 1956 में डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपनाया था बौद्ध धर्म

Aaj Ka Itihas 14 October: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Written By :  Preeti Mishra
Update:2023-10-14 06:00 IST

Aaj Ka Itihas 30 December (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 14 October: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 14 अक्टूबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 14 अक्टूबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 14 अक्टूबर के इतिहास से संबधित रहा होगा। तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 14 अक्टूबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 14 अक्टूबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

14 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of October 14)

1066 - हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नॉर्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेरॉल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।

1322 - स्कॉटलैंड की सेना ने अंग्रेजी राजा एडवर्ड द्वितीय को हराया और इस प्रकार स्कॉटलैंड को अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति दिलाई।

1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।

1923 - वर्ष का चौथा उष्णकटिबंधीय तूफान पनामा के ठीक उत्तर में आया।

1933 - जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से बाहर आने की घोषणा की।

1943 - जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1946 - हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

1948 - इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।

1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।

1956 - डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3,85,000 अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।

1981- होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

1979 - जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

1997 - ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।

2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।

2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।

2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

2010 - राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।

2012- नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

14 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति ( Born on 14 October)

1643 - दिल्ली का मुग़ल बादशाह बहादुर शाह प्रथम का जन्म हुआ।

1884 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म हुआ।

1930 - जैरे के राष्ट्रपति मोबुतु सेस सीको का जन्म हुआ।

1931 - भारत के प्रमुख सितार वादकों में से एक निखिल रंजन बैनर्जी का जन्म हुआ।

1950 - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का जन्म हुआ।

1979 - भारत के स्कवेश खिलाड़ी रित्विक भट्टाचार्य का जन्म हुआ।

1981 - भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी गौतम गंभीर का जन्म हुआ।

14 अक्टूबर को हुए निधन (Died on 14 October)

1240 - भारत की थम महिला शासिका रज़िया सुल्तान का निधन हुआ।

1947 - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार नरसिंह चिन्तामन केलकर का निधन हुआ।

2004 - राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।

2013 - भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वकील एवं सामाजिक कार्यकर्ता मोहन धारिया का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News