Aaj Ka Itihas: 15 जनवरी का दिन है बहुत खास, आइए जाने आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 15 January 2023: 15 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 15 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-01-15 01:52 GMT
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 15 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 15 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 15 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 15 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 15 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 15 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 15 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 15 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 15 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

15 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1784 - एशियेटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।

1759 - लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

1934 - बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत।

1918 - यशवंत अग्रवाडेकर गोमांतक दल के बहुत उग्र क्रांतिकारी थे।

1988 - भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए।

1986 - थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।

1975 - पुर्तग़ाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1965 - भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।

1949 - के. एम. करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 1949 में फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान ली थी।

1999 - 'एनी फ़्रैंक घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने, पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।

1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।

1992 - बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।

2020 - आईसीसी ने भारतीय क्रिकेट टीम के (सीमित ओवरों के फॉर्मेट) रोहित शर्मा को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर चुना।

2016 - पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत तथा 56 लोग घायल।

2013 - सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल।

2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पाँच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था. यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।

2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता व प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।

2008 - सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने 'गंगा र्क्सप्रेस वे परियोजना' का शिलान्यास किया।

2007 - सद्दाम के सौतेले भाई एवं इराकी अदालत के पूर्व प्रमुख फ़ाँसी पर चढ़ाये गये।

2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।

15 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

1982- नील नितिन मुकेश - भारतीय अभिनेता हैं, जो हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गायक नितिन मुकेश के पुत्र का जन्म हुआ।

1961- सरदूल सिकंदर - पंजाबी भाषा के लोक और पॉप संगीत से जुड़े प्रसिद्ध गायक तथा अभिनेता का जन्म हुआ।

1957- भानुप्रिया अभिनेत्री का जन्म हुआ।

1956- मायावती - राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।

1947 - संचमान लिम्बू - सिक्किम के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1946 - हरप्रसाद दास - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध निबंधकार, कवि और स्तम्भकार का जन्म हुआ।

1938 - चुनी गोस्वामी - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉलर का जन्म हुआ।

1934 - वी. एस. रमादेवी - भारत की प्रथम महिला मुख्य चुनाव आयुक्त का जन्म हुआ।

1932 - जगन्नाथ पहाड़िया - राजस्थान के भूतपूर्व नौवें मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1926 - खाशाबा जाधव - भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था का जन्म हुआ।

1921- बाबासाहेब भोसले - राजनीतिज्ञ, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1899 - ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफ़िर - भारतीय राजनीतिज्ञ और पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार का जन्म हुआ।

1888- सैफ़ुद्दीन किचलू- पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी का जन्म हुआ।

1856 - अश्विनी कुमार दत्त - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त का जन्म हुआ।

15 जनवरी को हुए निधन

1761 ई. - सदाशिवराव भाऊ - भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध एक मराठा वीर का निधन हुआ।

1998 - गुलज़ारीलाल नन्दा - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री का निधन हुआ।

1990 - आर. आर. दिवाकर - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के राजनीतिज्ञ का निधन हुआ।

2004 - मोहम्मद सलीम - 16वीं लोकसभा में सांसद का निधन हुआ।

2009 - तपन सिन्हा - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक का निधन हुआ।

2014 - नामदेव ढसाल - मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता का निधन हुआ।

2012 - होमाई व्यारावाला - भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार का निधन हुआ।

15 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

थल सेना दिवस

अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह दिवस (10 दिवसीय)

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी- 17 जनवरी तक

Tags:    

Similar News