Aaj Ka Itihas: 2 फरवरी 1949 को प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी

Aaj Ka Itihas 2 February 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-02-02 01:33 GMT
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 2 February 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 2 फरवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 2 फरवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 2 फरवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 2 फरवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 2 फरवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 2 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 2 फरवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 2 फरवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of February 2)

1509 - भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच युद्ध हुआ।

1556 - चीन के शैन्सी प्रांत में आये जबरदस्त भूकंप में करीब लाखों लोगों की मौत हुई।

1626 - चार्ल्स प्रथम इंग्लैंड के सम्राट बने।

1844 - देश में प्रशासनिक सुधारों के लिए 2 फरवरी, साल पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।

1862 - शंभूनाथ पंडित कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।

1878 - यूनान ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1892 - रशिया ने कैलिफ़ोर्निया में 'फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी' की स्थापना की।

1901 - क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।

1913 - न्यूयार्क में 'ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल' की ओपनिंग हुई।

1920 - फ़्रांस ने मैमेल पर कब्ज़ा किया।

1922 - जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास 'यूलिसिस' पहली बार प्रकाशित किया गया।

1939 - हंगरी ने सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।

1949 - प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना की गई।

1952 - भारत ने मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।

1953 - अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन किया गया।

1966 - पाकिस्तान ने 'कश्मीर समझौते' के लिए एक महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।

1982 - सीरिया ने हामा पर आक्रमण किया।

1992 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा शीत युद्ध की समाप्ति की घोषणा।

1997 - चीन तथा सं।रा। अमेरिका के बीच वस्त्र व्यापार विवाद को समाप्त करने हेतु समझौता।

महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2 फरवरी, साल 2006 से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था।

2007 - अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।

2012 - 2 फरवरी साल सुप्रीम कोर्ट ने 122 संस्थाओं को 2 जी स्पैक्ट्रम के आवंटन को अवैध घोषित किया था।

2013 - 2 फरवरी साल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक एनआरआई वैज्ञानिक को पुरस्कृत किया , जिसने पीआरके और लेसिक लेजर अपवर्तक सर्जिकल तकनीकों के लिए मार्ग प्रशस्त किया था।

2 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति (Born on 2 February)

1889 - भारत की एक प्रख्यात गांधीवादी, स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म हुआ।

1890 - अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म हुआ।

1902 - दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का जन्‍म हुआ

1905 - उपन्‍यसकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक एयन रैंड का जन्‍म हुआ।

1915 - देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्‍तंभकार खुशवंत सिंह का जन्‍म हुआ।

1916 - राजनेता दसरथ देब का जन्म 2 फरवरी , हुआ।

1947- महिला अभिनेत्री फराह फॉसेट का 2 फरवरी , जन्म हुआ।

1979 - भारतीय अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्‍म हुआ।

2 फ़रवरी को हुए निधन ( Died on 2 February)

1907 - पिरोयॉडिक टेबल बनाने वाले रूस के दिग्‍ग्‍ज केमिस्‍ट दिमित्री मेंदेलीव का निधन हुआ था।

1958 - मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का निधन हुआ था।

1960 - हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ था।

1978 - मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का निधन हुआ था।

2007 - भारतीय फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन हुआ था।

1982 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का निधन हुआ था।

2011 - 2 फरवरी , साल भारत के सबसे प्रभावशाली रक्षा विश्लेषक कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम का निधन।

2014 - अभिनेता फिलिप सीमोर हॉफमैन का 2 फरवरी साल निधन।

2016- पाकिस्तान के उपन्यासकार इंतजार हुसैन का 2 फरवरी साल निधन।

2 फरवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 2 February)

वर्ल्ड वेटलैंड्स डे

वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

Tags:    

Similar News