Aaj Ka Itihas: 22 जनवरी 1963 को देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की हुई थी स्थापना
Aaj Ka Itihas 22 January 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।;
Aaj Ka Itihas 22 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 22 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 22 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 22 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 22 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो चलिए आज जानते हैं 22 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 22 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।
तो आइए जानते हैं कि 22 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....
22 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of January 22)
1517 - काहिरा पर तुर्की ने कब्जा किया।
1673 - बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760 - वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1837 - दक्षिणी सीरिया में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी।
1905 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए।
1924 - रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1963 - देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1965 - पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।
1968 - अपोलो 5 ने पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
1970 - बोइंग 747 का लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1972 - इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
1973- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले तहत महिलाओं गर्भवती होने के बाद 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
1973 - नाइजीरिया मे जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मृत्यु।
1981 - रोनाल्ड रीगन का संयुक्तराष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1992 - डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी।
1996 - कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
2003 - नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
2006 - इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
22 जनवरी को जन्मे व्यक्ति ( Born on 22 January)
1892 - स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म।
1898 - रूसी फ़िल्म निर्देशक सेर्गे मिखाइलोविच आइसेन्स्टाइन (Sergei Eisenstein ) का जन्म।
1934 - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक और सम्पादक विजय आनन्द का जन्म।
1972 - भारतीय अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर का जन्म।
1976 - कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति टी. एम. कृष्णा का जन्म।
1977 - असम के सामाजिक कार्यकर्ता तरुण राम फुकन का जन्म।
1909 - बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव यू. थांट का जन्म।
1949 - त्रिपुरा के 9वें मुख्यमंत्री माणिक सरकार का जन्म।
22 जनवरी को हुए निधन (Died on 22 January)
1666 - मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
1901 - इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन हुआ।
2014 - प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म अभिनेता ए. नागेश्वर का निधन हुआ।