Aaj Ka Itihas: आज ही के दिन 1666 में सिखों के दसवें गुरु गोविन्द सिंह का हुआ था जन्म, जानें अन्य घटनाएं

Aaj Ka Itihas 5 January 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।;

Written By :  Preeti Mishra
Update:2023-01-05 07:13 IST
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 5 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 5 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 5 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 5 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 5 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 5 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 5 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 5 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

5 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of January 5)

1659 - खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाहशुजा को पराजित किया था।

1671 - छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।

1731 - मास्को शहर में पहली बार स्ट्रीट लाइट जलायी गई थी।

1850 - कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत हुई थी।

1893 - योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू श्री योगानन्द जी का जन्म गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

1900 - आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया।

1905 - चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के सातवें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा की।

1909 - कोलंबिया, पनामा और अमेरिका के बीच में पनामा को स्वतंत्र राज्य बनाने का समझौता हुआ।

1914 - फोर्ड कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों का एक दिन का न्यूनतम वेतन तय किया।

1952 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल निर्वाचित होने के बाद अमेरिका के पहले आधिकारिक दौरे पर अमेरिका पहुँचे।

1957 - केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम प्रभाव में आया।

1961 - अमेरिका ने क्यूबा से राजनयिक संबंध खत्म किये।

1970 - भारत में केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम अस्तित्व में आया था।

पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।

1971 - बांग्लादेश के नेता शेख मुजीबुर रहमान को 1972 में नजरबंद से आज़ाद कर दिया गया।

2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने 'पेले' को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।

2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- 'भरोसे के लायक़ नहीं।'

2003 - अल्जीरिया में हुए विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।

2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।

2007 - तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।

2008 - यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया।

2009 - नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

2009 - 'हरित राजस्थान अभियान' के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में सम्मिलित कर लिया गया।

2014 - भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।

5 जनवरी को जन्मे व्यक्ति ( Born on 5 January)

1592 - मुगल शासक शहाबुद्दीन मोहम्‍मद शाहजहां का जन्‍म लाहौर ( अब पाकिस्तान ) में हुआ था।

1666 - सिखों के दसवें गुरु गाेविन्द सिंह का जन्म हुआ।

1880 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का जन्‍म हुआ था।

1893 - भारतीय गुरु परमहंस योगानन्द जी का जन्‍म हुआ था।

1934 - भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्‍म हुआ था।

1941 - भारतीय खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्‍म हुआ था।

1955 - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्‍म हुआ था।

1986 - भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्‍म हुआ था।

1905 - प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान भदन्त आनन्द कौसल्यायन का जन्‍म हुआ था।

1967 - कवि, साहित्यकार अशोक कुमार शुक्ला का जन्‍म हुआ था।

1938 - स्पेन के राष्ट्रपति थे जॉन कार्लोस प्रथम का जन्‍म हुआ था।

5 जनवरी को हुए निधन (Died on 5 January)

1890 - अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन।

1952 - ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड लिनलिथगो का निधन।

1982 - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन।

1908 - मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव मिर्ज़ा इस्माइल का 1959 में निधन।

1990 - भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता रमेश बहल का निधन।

Tags:    

Similar News