Aaj Ka Itihas: 6 जनवरी का दिन है बहुत खास, आइये जाने आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas in Hindi: कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 6 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।;

Written By :  Preeti Mishra
Update:2023-01-06 07:06 IST
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 6 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 6 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 6 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 6 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 6 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 6 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 6 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 6 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 6 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

6 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of January 6 )

1950 - ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान की।

1947 - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।

1929 - मदर टेरेसा भारत में उपेक्षित और ग़रीब लोगों की सेवा करने के लिये कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।

1664 - छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1989 - इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फाँसी दी गई।

1983 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

1980 - सातवीं लोक सभा चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।

1976 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

2003 - रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के ख़िलाफ़ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।

2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया, दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न, काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर, भारत की राजनीतिक सफलता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर व भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर, बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया, संयुक्त राज्य अमेरीका में एक और विमान भवन से टकराया।

2008 - राज्यसभा सदस्य और बंगलुरू के उद्यमी तथा पूंजी और निवेश कंपनी जूपिटर कैपिटल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव चन्द्रशेखर को फिक्की का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान से भारी तबाही।

2007 - उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।

2012 - सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल हुये।

2010 - नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।

6 जनवरी को जन्मे व्यक्ति ( Born on 6 January)

1996- किशन श्रीकांत, फ़िल्म निर्देशक, अभिनेता का जन्म हुआ।

1971 - मधु कोडा - भारतीय राज्य झारखण्ड के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1966 - ए आर रहमान, ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार का जन्म हुआ।

1965 - जयराम ठाकुर - राजनीतिज्ञ एवं हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्रीका जन्म हुआ।

1959 - कपिल देव, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का जन्म हुआ।

1957 - आमिर रज़ा हुसैन - भारत के रंगमंच अभिनेता और निर्देशक का जन्म हुआ।

1951 - रवि नाइक - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गोवा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री का जन्म हुआ।

1949 - बाना सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सेना के सूबेदार का जन्म हुआ।

1949 - गुलाब कोठारी - भारतीय पत्रकार, लेखक और 'राजस्थान पत्रिका' के प्रधान सम्पादक का जन्म हुआ।

1940 - नरेन्द्र कोहली - प्रसिद्ध लेखक का जन्म हुआ।

1932 - कमलेश्वर - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार का जन्म हुआ।

1928 - विजय तेंदुलकर - भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी का जन्म हुआ।

1918- भरत व्यास, बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार का जन्म हुआ।

1913 - एडवर्ड गिरेक - पौलैण्ड के प्रथम सचिव का जन्म हुआ।

1910 - जी. एन. बालासुब्रमनियम, भारतीय कर्नाटक संगीतकार का जन्म हुआ।

1883 - ख़लील जिब्रान - विश्व के श्रेष्ठ चिंतक महाकवि के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले महान् दार्शनिक का जन्म हुआ।

6 जनवरी को हुए निधन (Died on 6 January)

1952 - अनिल बरन राय - बंगाल के प्रसिद्ध समाजवादी कार्यकर्ता का निधन हुआ।

1885 - भारतेन्दु हरिश्चंद्र, आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक, जिन्होंने हरिश्चंद्र मैगजीन, कविवचन सुधा जैसी पत्रिका निकाली तथा अंधेरनगरी और भारत दुर्दशा आदि अनेक नाटक लिखा का निधन हुआ।

1852 - लुई ब्रेल - नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का निर्माण करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति का निधन हुआ।

1847 - त्यागराज - प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ का निधन हुआ।

1316 - अलाउद्दीन खिलजी - खिलजी वंश के शासक सुल्तान का निधन हुआ।

2020 - मिनती मिश्रा - ओडिसी की प्रसिद्ध भारतीय नृत्यांगना का निधन हुआ।

2017 - ओम पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता का निधन हुआ।

2009 - ग़ुलाम मोहम्मद शाह - जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व आठवें मुख्यमंत्री का निधन हुआ।

2008 - प्रमोद करण सेठी - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक का निधन हुआ।

1987 - जयदेव - भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता का निधन हुआ।

1971 - पी. सी. सरकार - भारत के प्रसिद्ध जादूगर  का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News