Aaj Ka Itihas 8 November: आज ही के दिन 1920 में भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का हुआ था जन्म

Aaj Ka Itihas 8 November 2023: हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Written By :  Preeti Mishra
Update:2023-11-08 06:00 IST

Aaj Ka Itihas 7 December (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 8 November 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 8 नवंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 8 नवंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 8 नवंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन 8 नवंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 8 नवंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी

8 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important Events of November 8)

1661 - सिख धर्मगुरु हर राय का निधन हुआ।

1895 - भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज।

1917 - वाल्दमीर लेनिन, लियो ट्रोटस्की और जोसेफ स्टालिन को अक्टूबर क्रांति के बाद पीपुल्स कमीसार अधिकृत किया।

1923 - म्यूनिख में एडोल्फ हिटलर ने जर्मन सरकार को अपदस्थ करने की नाजियों की एक कोशिश का नेतृत्व किया। सेनाओं ने नाजियों के इस प्रयास के असफल कर दिया।

1933 - मंदी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रेंकलीन रूजवेल्ट ने 40 लाख लोगों का रोजगार देने के लिए सिविल वर्क्स एडमिनिस्ट्रेशन का गठन किया।

1945 - हांगकांग में हुए नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।

1956 - संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।

1957 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।

1960 - जॉन एफ केनेडी संघर्षपूर्ण मुकाबले में रिचर्ड निकसन को बहुत कम अंतर से हरा कर अमेरिका के 35 वें राष्ट्रपति बने।

1967 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1988 - चीन में आये विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।

1990 - आयरलैंड में पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

1992 - जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।

1998 - बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।

1999 - राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

2000 - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।

2001 - अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।

2005 - भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।

भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान -1 2008 में चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।

2016 - भारत सरकार ने बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों का अवैध घोषित किया।

8 नवंबर को जन्मे व्यक्ति (Born on 8 November)

1920 - भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म हुआ।

1922 - दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिस्चियान बर्नार्ड का जन्म हुआ।

1929 - भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ।

8 नवंबर को हुए निधन (Died on 8 November)

1959 - प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पाण्डेय का निधन हुआ।

1960 - भारत के पहले वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन।

1977 - दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News