Aaj Ka Itihas 24 December: आज ही के दिन मनाया जाता है राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

Aaj Ka Itihas 24 December: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।;

Written By :  Preeti Mishra
facebook icontwitter iconauthor icon
Update:2023-12-24 06:15 IST
Aaj Ka Itihas 5 March 2024

Aaj Ka Itihas 5 March 2024 (Image: Social Media)

  • whatsapp icon

Aaj Ka Itihas 24 December: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 24 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में। बता दें कि इतिहास के पन्नों में 24 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है। कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 24 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानि 24 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं। अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके। तो आइए जानते हैं कि 24 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थी।

24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of December 24)

1715 - स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।

1798 - रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।

1894 - कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।

1924 - क्रोयडोन लंदन की एयर फील्ड में हुई विमान दुर्घटना में 8 लोगों की मृत्यु हो गई।

1924 - अल्बानिया सन गणतंत्र बना।

1962 - सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।

1967 - चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।

1979 - वियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया।

1986 - लोटस टेंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।

1986 - भारत में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1989 - देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।

1996 - ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।

2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।

2002 - दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ था।

2003 - अमेरिकी विदेश विभाग ने 30 जून, 2004 को इराक में सत्ता सौंपने की तैयारी शुरू की।

2005 - यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।

2006 - शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।

2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किये।

2011 - क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।

2012 - चीन के जियांगसी में एक वैन पलटने से 11 केजी स्कूल के 11 बच्चों की मौत।

2014 - अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई।

24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (Famous Birthdays on 24 December)

1880 - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म हुआ।

1892 - प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म हुआ।

1922 - अमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म हुआ।

1924 - स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का जन्म हुआ।

1924 - भारतीय गायक मुहम्मद रफ़ी का जन्म हुआ।

1930 - पत्रकार एवं साहित्यकार उषा प्रियंवदा का जन्म हुआ।

1957 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई का जन्म हुआ।

1959 - भारतीय अभिनेता अनिल कपूर का जन्म हुआ।

1961 - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू का जन्म हुआ।

24 दिसंबर को हुए निधन (Famous Death on 24 December)

1524 - यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को द गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।

1973 - तमिलनाडु के वेल्लोर ई.वी. रामास्वामी नायकर का निधन हुआ।

1987 - तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन हुआ।

1988 - हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन हुआ।

24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ( Important events and festivities of 24 December)

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

Tags:    

Similar News