Aaj Ka Itihas: 27 दिसंबर का दिन बेहद खास, आइए जाने आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 27 December 2022: उल्लेखनीय 27 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 27 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।;

Written By :  Preeti Mishra
Update:2022-12-27 07:13 IST
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 27 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 27 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 27 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 27 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 27 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 27 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 27 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 27 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 27 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

27 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of December 27)

1822 - फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।

1825 - स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।

1861 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।

1911 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार 'जन गण मन' गाया गया।

1923 - टोक्यो में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए।

1934 - पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।

1939 - तुर्की में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।

1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।

1945 - 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।

1949 - नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।

1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।

1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।

1961 - बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।

1966 - दुनिया की सबसे लंबी गुफा 'केव आॅफ स्वैलोज़' की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।

1968 - चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।

1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।

1975 - झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।

1979 - अफ़ग़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रान्ति में हत्या।

1979 - सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।

1985 - यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए।

2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।

2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।

2001 - संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन 'उम्मा-ए-तामीर ए बो' के खाते सील करने के आदेश दिये।

2002 - 'ईव' नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।

2004 - भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।

2007 - सन रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।

27 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति (27 December Famous Birthdays)

1571 - जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ।

1797 - उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म हुआ।

1895 - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह का जन्म हुआ।

1927 - उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ।

1937 - भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ।

1942 - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म हुआ।

1965 - बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।

27 दिसंबर को हुए निधन( 27 December Famous Deaths)

1846 - त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन हुआ।

1923 - फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।

Tags:    

Similar News