Aaj Ka Itihas: 29 जनवरी 1780 को देश के पहले समाचार पत्र 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन हुआ था आरंभ

Aaj Ka Itihas 29 January 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-01-29 01:35 GMT
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 29 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 29 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 29 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 29 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 29 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 29 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 29 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 29 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of January 29)

1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।

1676 - 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।

1780 - देश के पहले समाचार पत्र 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' या कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर का कोलकाता से प्रकाशन आरंभ हुआ।

1916 - 'प्रथम विश्व युद्ध' में फ़्रांस पर जर्मनी ने पहली बार हमला किया।

1949 - ब्रिटेन ने इज़रायल को मान्यता दी।

1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।

1976 - सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

1978 - वायुमंडल की ओजोन परत पर होने वाले दुष्प्रभाव के कारण एयरोसोल स्प्रे को प्रतिबंधित करने वाला पहला देशस्वीडन बना था।

1979- भारत की सबसे पहली और दो इंजन वाली जंबो ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस को 29 जनवरी नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास रवाना किया गया।

1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1993 - किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।

1994 - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।

1996 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2002 - अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने 29 जनवरी साल राष्ट्र के नाम अपने संदेश में ईराक़, उत्तरी कोरिया और ईरान को दुनिया में दुष्टता की धुरी क़रार दिया। इसके अलावा कई बार बुश ने अपने कार्यकाल के दौरान इसका इस्तेमाल किया।

2003 - हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।

2005 - सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।

2006 - भारत के तेंज इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।

2007 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं।

2008- साल 29 जनवरी लोकसभा सदस्य भालचन्द्र, रमाकांत यादव और अखलास्क की सदस्यता , लोकसभा अधय्क्ष सोमनाथ चटर्जी द्धारा खत्म कर दी गई।

2008- ऑस्ट्रेलिया ने इराक से 29 जनवरी दिन ही अपनी फौज वापस लेने की घोषणा की थी।

2010- 29 जनवरी, दिन 5वीं पीढ़ी का युद्धक विमान की उड़ान का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। आपको बता दें कि इस युद्दक विमान का उत्पादन भारत और रुस की संयुक्त परियोजना के तहत किया गया था।

29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति ( Born on 29 January)

1896 - भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म।

1949 - निर्देशक टॉमी रमोन का जन्म हुआ था।

1947 - भारत के मशहूर लेखक अशोक गुप्ता का जन्म।

1954 - अभिनेत्री ओपरा विन्फ्रे का जन्म हुआ था।

1967 - भारतीय अभिनेता बॉबी देओल का जन्म हुआ था।

1970 - शूटिंग में ओलम्पिक-2004 रजत पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म।

29 जनवरी को हुए निधन( Died on 29 January)

1597 - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप की मृत्यु।

1983 - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता पीलू मोदी की मृत्यु।

2002 - भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल सरला ग्रेवाल की मृत्यु।

2008 - मलयालम फिल्म अभिनेता भारत गोपी का निधन।

2010 - खिलाड़ी टॉम ब्रशशियर का निधन।

29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 29 January)

बीटिंग द रिट्रीट

Tags:    

Similar News