Aaj Ka Itihas: 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, यहां जाने आज का इतिहास क्या है
Aaj Ka Itihas 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।;
Aaj Ka Itihas 30 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 30 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 30 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 30 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 30 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो चलिए आज जानते हैं 30 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 30 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।
तो आइए जानते हैं कि 30 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....
30 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ ( Important events of January 30)
1522 - ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
1641 - पुर्तग़ाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।
1648 - स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।
1649 - इंग्लैंड के सम्राट 'चार्ल्स प्रथम' को फ़ांसी दी गई।
1788 - ब्रिटेन के राजकुमार' चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट' की रोम में मौत हो गयी।
1790 - लाइफ़बोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।
1902 - चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली 'आंग्ल-जापानी संधि' पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
1903 - लॉर्ड कर्ज़न ने मेटकाफ़ हॉल में 'इंपीरियल लाइब्रेरी' का उद्घाटन किया।
1911 - 'कैनेडियन नेवल सर्विस' का नाम बदलकर 'रॉयल कैनेडियन नेवी' किया गया।
1913 - 'हाउस आफ़ लॉर्ड्स' ने आइरिश होम रूल बिल को ख़ारिज किया।
1933 - एडॉल्फ़ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
1943 - स्टालिन ग्राफ़ के पास सोवियत फ़ौजों से जर्मन सेना हारी।
1948 - महात्मा गांधी की हत्या हुई।
1949 - रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।
1957 - राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ़्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
1964 - दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्ज़ा किया।
1971 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ्रेंडशिप विमान' का अपहरण।
1972 - पाकिस्तान ने 'राष्ट्रमंडल' से अपना नाम वापस लिया।
1974 - इंडियन एयरलाइंस के 'फोकर फ़्रेंडशिप विमान' का अपहरण हुआ।
1979 - रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।
1988 - कंबोडिया में 'नरोत्तम सिंहानुक' ने इस्तीफ़ा दिया।
1989 - अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
1991 - इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
1997 - सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियाँ संगम में विसर्जित।
2001 - गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या 30 हज़ार तक पहुँची।
2003 - एरियल शेरोन ने अराफ़ात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।
2005 - वियतनाम में बर्ड फ़्लू से 12 लोग मरे।
इराक में सम्पन्न चुनाव में 72 प्रतिशत मतदान। रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।
2006 - इस्रायल ने फ़िलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।
2007 - टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
2008 - चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल की सज़ा सुनाई।
फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।
2009- आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची।
2010 - विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।
30 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त का जन्म हुआ।
1910 - सी. सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता"का जन्म हुआ।
1913 - अमृता शेरगिल - प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार का जन्म हुआ।
1925 - कैलास सांखला - प्रसिद्ध भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी का जन्म हुआ।
1927 - ओलोफ़ पाल्मे का जन्म हुआ।
1929 - रमेश देव - भारतीय फ़िल्म अभिनेता का जन्म हुआ।
1951 - प्रकाश जावड़ेकर - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ का जन्म हुआ।
30 जनवरी को हुए निधन
2016 - के. वी. कृष्ण राव - भूतपूर्व भारतीय थल सेना प्रमुख का निधन हुआ।
1530 - राणा संग्राम सिंह - मेवाड़ का निधन हुआ।
1948 - महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता का निधन हुआ।
1968 - माखन लाल चतुर्वेदी - हिन्दी साहित्यकार का निधन हुआ।
1960 - नाथूराम प्रेमी - प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक का निधन हुआ।
जे.सी. कुमारप्पा - भारत के एक अर्थशास्त्री का निधन हुआ।
30 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बलिदान दिवस
विश्व कुष्ठ रोग दिवस