Aaj Ka Itihas: 18 जनवरी 1930 को महान लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साबरमती आश्रम की यात्रा की
Aaj Ka Itihas 18 January 2023: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।;
Aaj Ka Itihas 18 January 2023: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 18 जनवरी से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 18 जनवरी के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 18 जनवरी के इतिहास से संबधित रहा होगा।
तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 18 जनवरी को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।
अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।
तो चलिए आज जानते हैं 18 जनवरी के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 18 जनवरी के इतिहास से संबधित हो।
तो आइए जानते हैं कि 18 जनवरी को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....
18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ (Important events of January 18)
1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1778 - 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले जेम्स कुक पहले यूरोपियन बने।
1862 - अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।
1919 - आलिशान गाड़िया बनाने वाली ब्रिटिश कंपनी 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
1930 - महान लेखक रवीन्द्रनाथ टैगोर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1951- झूठ पकड़ने वाली मशीन का नीदरलैंड में पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1952 - मिस्र में ब्रिटेन के खिलाफ़ दंगे भड़के।
1954 - इटली में फनफानी ने सरकार का गठन किया।
1959 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोडा।
1960 - जापान तथा अमेरिका ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1963 - यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की फ्रांस ने वकालत की।
1963 - पूर्वी कजाखस्तान में तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1974 - मिस्र एवं इजरायल ने हथियारों का समझौता किया।
1976 - जासूसी के आरोप में फ्रांस ने 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1989- आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में चेकोस्लोवाकिया में करोड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया।
1991 - ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से आज ही के दिन बंद कर दिया गया था।
1995 - याहू डॉट कॉम (yahoo.com) का डोमेन आज ही के दिन बनाया गया था।
1997 - 'नफीसा जोसेफ़' मिस इंडिया' बनीं।
2002 - पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2004- हुई क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में भारत ने आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2006 - इच्छा मृत्यु पर संयुक्त राज्य अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2008 - जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
2009 - 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सौरव गांगुली को सोने के बैट से सम्मानित किया।
18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति ( Born on 18 January)
1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1842 - महाराष्ट्र के महान विद्वानसमाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ।
1927 वीणा वादक सुन्दरम बालचंद्रन का जन्म हुआ।
1942 - मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म हुआ।
1972 - क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म हुआ।
1978 - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट का जन्म हुआ।
1985 - बालीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा का जन्म हुआ।
18 जनवरी को हुए निधन (Died on 18 January)
1947 - आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और गायक कुंदन लाल सहगल का निधन हुआ।
1955 - आज ही के दिन उर्दू के प्रसिद्ध कवि और लेखक सदात हसन मंटो का निधन।
1963 - उड़ीसा के सार्वजनिक कार्यकर्ता और समाजसेवी लक्ष्मी नारायण साहू का निधन हुआ।
1966 - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का निधन हुआ।
1996 - अभिनेता और राजनीतिज्ञ एन. टी. रामाराव का निधन हुआ।
2003 - मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन के पिता तथा हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध लेखक और कवि हरिवंशराय बच्चन का निधन हुआ।
2007 - दुनिया की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा निधन हुआ।
2013 - भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का निधन हुआ।