रामविलास की पहली पत्नी: रो रो कर हुईं बेसुध, शोक में डूबी पूरी दुनिया

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की सूचना जैसे ही उनकी पहली पत्नी राजकुमारी देवी को मिली, वो बेसुध हो गई। तभी से राजकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Update: 2020-10-09 08:53 GMT
रामविलास पासवान के निधन के बाद पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जन शक्ति पार्टी के पूर्व प्रमुख व संस्थापक राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का गुरुवार को निधन हो गया। वो काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में उनकी हार्ट सर्जरी भी हुई थी। वो दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती थे। जहां पर कल रात उन्होंने आखिरी सांस ली। वहीं परिवार को राम विलास पासवान की मौत की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी भी बुरी तरह से टूट गई हैं।

पति की मौत की खबर के बाद नहीं थम रहे आंसू

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की सूचना जैसे ही राजकुमारी देवी को मिली, वो बेसुध हो गई। राजकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें संभाल रहे हैं। बता दें कि राजकुमारी देवी खगड़िया के शहरबन्नी गांव में रहती हैं। जानकारी के मुताबिक राजकुमारी देवी की भी तबीयत बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। वहीं राम विलास पासवान के निधन की जानकारी मिलने के बाद से उनके आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पुजारी तड़प-तड़प कर जला: पूरे इलाके में फैली सनसनी, मंदिर पर हो गया कांड

(फोटो- सोशल मीडिया)

रामविलास पासवान ने की थी दो शादियां

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रामविलास पासवान ने दो शादियां की थीं। उन्होंने पहली शादी खगड़िया की ही रहने वाली राजकुमारी देवी से की थी। हालांकि 21 साल बाद 1981 में दोनों का तालाक हो गया था। इसके बाद 1983 में पासवान ने रीना शर्मा से दूसरी शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम चिराग पासवान है, जो लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के अध्यक्ष हैं। चिराग बिहार के जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं।

यह भी पढ़ें: माया का बड़ा हमलाः कांग्रेस और भाजपा को लपेटा, लगाया शोषण का आरोप

(फोटो- सोशल मीडिया)

पिता की मौत से टूटे चिराग पासवान

वहीं रामविलास पासवान के निधन से चिराग पासवान भी बुरी तरह टूट गए हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे थे तो चिराग काफी भावुक हो गए थे और पीएम के सामने फूट-फूट कररोने लगे। दरअसल, PM मोदी दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने के बाद जैसी ही वो उनके परिवार से मिलने के लिए आगे बढ़े तो पहले तो चिराग (Chirag Paswan) ने पीएम के सामने हाथ जोड़े, लेकिन अगले ही पल वो भावुक हो गए और वो रोने लगे।

यह भी पढ़ें: विमानों से कांपा चीन-पाक: अब शुरू हो गया युद्ध, वायुसेना की गर्जना से गूंजा असमान

चिराग ने दी थी राम विलास पासवान की मौत की जानकारी

इस दौरान पीएम मोदी ने चिराग को संभाला और उन्हें सांत्वना दी। यही नहीं चिराग ने जब तक खुद को संभाल नहीं लिया, तब तक प्रधानमंत्री मोदी उनके पीठ पर हाथ सहलाते रहे। बता दें कि कल चिराग पासवान ने अपने पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद एक बेहद ही इमोशनल ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि पापा… अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। Miss you Papa...



यह भी पढ़ें: नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत: दोनों ने कंफर्म किया अपना रिश्ता , वायरल हुई ये तस्वीर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News