Amit Shah Vs Rahul Gandhi: अमित शाह ने साधा पूर्व पीएम नेहरू पर निशाना तो भड़के राहुल, बोले-उन्हें इतिहास नहीं मालूम

Amit Shah Vs Rahul Gandhi: सोमवार को राज्यसभा में अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर पूर्व पीएम नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के लिए अपना जीवन त्याग दिया। वह वर्षों तक जेल में रहे। अमित शाह जी को इतिहास नहीं मालूम है।

Update: 2023-12-12 12:16 GMT

अमित शाह ने साधा पूर्व पीएम नेहरू पर निशाना तो भड़के राहुल, बोले-उन्हें इतिहास नहीं मालूम: Photo- Social Media

Amit Shah Vs Rahul Gandhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पलटवार किया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नेताओं को इतिहास के बारे में कुछ नहीं पता। कांग्रेस नेता नेयह भी कहा कि यहां पूरा मुद्दा जाति जनगणना और देश का पैसा किसके पास जा रहा है इससे ध्यान भटकाने के बारे में है।

शाह ने कश्मीर मुद्दे पर नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था।

सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर पंडित नेहरू को जिम्मेदार ठहराया था। शाह के बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'पंडित नेहरू ने देश के लिए अपना जीवन त्याग दिया। वह वर्षों तक जेल में रहे। अमित शाह जी को इतिहास नहीं मालूम है। मुझे उम्मीद नहीं है कि उन्हें इतिहास याद होगा, क्योंकि वह इसे दोबारा लिखते रहते हैं।'

राहुल गांधी ने कहा, 'यह केवल ध्यान भटकाने के बारे में है। यहां पूरा मुद्दा जाति जनगणना और देश का पैसा किसके हाथ में है, इस पर है। ये इन मुद्दों पर बात करना नहीं चाहते हैं। वे इससे डरते हैं और भागने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को लगातार आगे लेकर जाएगी। वह गरीबों को उनका हक दिलाएंगे।'

Tags:    

Similar News