आंध्र प्रदेश में बनेंगे पांच उपमुख्यमंत्री, यह होगा खास, बनेगा रिकाॅर्ड

आंध्र प्रदेश में एक नहीं बल्कि पांच उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने यह बड़ा फैसला लिया है। अभी तक देश के किसी भी राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं किया गया।

Update: 2019-06-07 11:38 GMT

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में एक नहीं बल्कि पांच उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने यह बड़ा फैसला लिया है। अभी तक देश के किसी भी राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं किया गया।

रेड्डी के मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से एक-एक उपमुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी विधायकों की बैठक के बाद यह घोषणा की।

यह भी पढ़ें...जानें किस नेता ने कहा RSS के 100 साल पूरे होने पर भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा

मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस में सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि वह नए मंत्रियों को लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि 25 सदस्यों के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण शनिवार को होगा।

रेड्डी के इस फैसले के बाद पार्टी के विधायक एमएम शैक ने खुशी जताई है। उन्होंने भरोसा जताया है कि जगन भारत में अब तक के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री साबित होंगे।

यह भी पढ़ें...यूपी में कड़ाई के साथ लागू होगी आयुष्मान भारत योजना

रेड्डी ने बताया कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में बदलाव करेंगे। उन्होंने विधायकों से लोगों की समस्याओं को लेकर सावधानी से काम करने के लिए कहा। उ

न्होंने कहा कि लोगों की निगाहें सरकार के प्रदर्शन पर हैं और उन्हें लोगों को वाईएसआरसीपी की सरकार और पिछली सरकार के बीच अंतर दिखाना है।

बता दें कि राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएसआरसीपी ने विधानसभा चुनाव में 175 में से 151 सीटों पर जीत हासिल की है।

Tags:    

Similar News