iPhone की फैक्ट्री में बवाल: कर्मचारियों ने की जमकर तोड़फोड, गाड़ियों में लगाई आग

औद्योगिक क्षेत्र में ताईवान की एक कंपनी विस्ट्रॉन एप्पल आईफोन का निर्माण करती है। इस कंपनी की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने खूब बवाल मचाया है। नाराज कर्मचारियों ने कांच के दरवाजे और केबिन तोड़ दिए।

Update: 2020-12-12 08:08 GMT
एप्पल आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ हुई है। आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री फैक्ट्री राज्य के कोलार जिले के नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में है।

बेंगलुरु: कर्नाटक में एप्पल आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ हुई है। आईफोन बनाने वाली फैक्ट्री फैक्ट्री राज्य के कोलार जिले के नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र में है। मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने कर्मचारियों को कई महीनों से सैलरी नहीं दी थी जिसके उन्होंने जमकर बवाल मचाया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को वहां भगाया। इसके अलावा कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है।

जानिए क्या है मामला

बताया जा रहा है कि कर्नाटक के कोलार जिले में नरसापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित है। इस औद्योगिक क्षेत्र में ताईवान की एक कंपनी विस्ट्रॉन एप्पल आईफोन का निर्माण करती है। इस कंपनी की फैक्ट्री के कर्मचारियों ने खूब बवाल मचाया है।

नाराज कर्मचारियों ने कांच के दरवाजे और केबिन तोड़ दिए। कर्माचारी काफी देर तक उत्पात मचाते रहे। इसके साथ ही कर्मचारियों ने फैक्ट्री में खड़े कुछ वाहनों को फूंक दिया। इसके अलावा फैक्ट्री में जमकर पत्थरबाजी भी की गई है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड में आग लगा दी।

ये भी पढ़ें...इस घर को अनिल अंबानी और अड़ानी भी नहीं खरीद पाए थे, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

कर्मचारियों का गंभीर आरोप

कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी ने उनको कई महीने से सैलरी नहीं दिया है। कंपनी सिर्फ बार-बार सैलरी देने का आश्वासन दे रही है, लेकिन उनको आज तक पैसे नहीं दिए गए। इससे उनका भर चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। इसके बाद कर्मचारियों का गुस्सा भड़क गया औक उन्होंने कपंनी में जमकर तोड़फोड़ की है।

ये भी पढ़ें...जंगल में मिली चार लाशें: लोगों में मचा कोहराम, इतनी दर्दनाक है इनकी कहानी

पुलिस ने मामले को किया कंट्रोल

कर्मचारियों के उत्पात मचाता देखे फैक्ट्री प्रबंधन ने तुंरत मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और हिंसक प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर मुश्तिल से कंट्रोल कर पाई। बताया जा रहा है पुलिस को भड़के कर्मचारियों को शांत करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। कंपनी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें...भारत-चीन का विवाद फिर: अब LAC पर इस बात पर हुआ टकराव, तनाव बढ़ा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News