'डोकलाम' जैसी हरकतें करता रहेगा चीन, तैयार रहे सेना- आर्मी चीफ

भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को चीन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत से

Update: 2017-08-27 05:25 GMT

पुणे: भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद पर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को चीन को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि भारत से लगी अपनी सीमा पर चीन यथास्थिति बदलने की कोशिश कर रहा है और डोकलाम क्षेत्र में जारी गतिरोध जैसी घटनाएं भविष्य में बढ़ने की संभावना है। वह सीमा पर डोकलाम जैसी घटनाएं दोहराता रहेगा।

ये सारी बातें उन्होंने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के रक्षा एवं सामरिक अध्ययन विभाग में जनरल बी सी जोशी स्मृति व्याख्यान में 'मौजूदा भू-सामरिक स्थिति में भारत की चुनौतियां' विषय पर लेक्चर देते हुए कही।

ये भी पढ़ें ... डोकलाम में चीन कुछ बड़ा करने के मूड में, किया जमकर सैन्याभ्यास

और क्या बोले रावत?

- उन्होंने बताया कि चीनी सेना के साथ फ्लैग मीटिंग के दौरान हमने ये बात कही कि दोनों पक्षों को 16 जून से पहले वाली स्थिति में चले जाना चाहिए।

- लेकिन हमारी इस कोशिश के बाद भी अभी तक कोई समाधान नहीं निकला।

- इसलिए अब इसे राजनैतिक और राजनयिक स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

हमारी सेना को तैयार रहना होगा

-रावत ने कहा कि भले ही यह विवाद हल हो जाए लेकिन हमें ऐसा नहीं लगाता चीन आगे ऐसा नहीं करेगा।

- उन्होंने कहा कि चीन की ओर से ऐसी घटनाएं भविष्य में भी होती रहेंगे। हमारी सेना को इसके लिए तैयार रहना होगा।

 

Tags:    

Similar News