आर्मी ऑफिसर गौरव सोलंकी कई दिनों से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

इंडियन आर्मी के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी 7 सितम्बर शनिवार दोपहर से लापता हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल सोलंकी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में तैनात हैं। खबरों की माने तो, वह शनिवार को कयाकिंग में स्थित किवु झील गए थे जिसके बाद से लापता हैं।

Update: 2023-04-20 10:00 GMT
भारतीय सेना

नई दिल्ली: इंडियन आर्मी के अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी 7 सितम्बर शनिवार दोपहर से लापता हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल सोलंकी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में तैनात हैं। खबरों की माने तो, वह शनिवार को कयाकिंग में स्थित किवु झील गए थे जिसके बाद से लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

ये भी देखें:Pal Pal Dil Ke Paas का प्रमोशन करने लखनऊ पहुंचे करण देओल और सहर बाम्बा

कर्नल गौरव सोलंकी का पता लगाने के लिए स्पीड बोट और हेलीकॉप्टरों को लगाया है। सूत्रों के अनुसार, कयाकिंग से सभी वापस आ गए, लेकिन लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सोलंकी नहीं आए। कर्नल को खोजने के लिए स्पीड बोट और हेलीकॉप्टर को शामिल किया गया है। सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी देखें:पांडवों ने भी रखा था अनंत चतुर्दशी का व्रत, कथा के श्रवण मात्र से दूर हो जाते हैं कष्ट

कांगो में विदेशी जमीन पर भारतीय सेना की सबसे बड़ी तैनाती है। उत्तर किवु प्रांत की राजधानी गोमा में भारतीय ब्रिगेड का मुख्यालय है।

Tags:    

Similar News