लेफ्ट अब देश के किसी भी क्षेत्र के लिए राइट नहीं : अमित शाह

Update: 2018-03-03 11:19 GMT

नई दिल्ली : पूर्वोत्तर के राज्यों में मिली अप्रत्याशित जीत के बाद बीजेपी में जश्न का वातवरण बना हुआ है बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी आज काफी अच्छे मूड में नजर आए उन्होंने कहा जब तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केरल में बीजेपी नहीं आ जाती है, तब तक पार्टी का गोल्डन पीरियड शुरू नहीं होगा। कर्नाटक में तो हम जीतेंगे ही। जीत के बाद जीत एक पॉजिटिव संकेत है। इससे 2019 के लिए हमारा आत्मविश्वास और भी बढ़ा है।

ये भी देखें : Election Results: मोदी- त्रिपुरा की जीत एक मजबूत संगठन की देन

उन्होंने कहा अगर हम मेघालय को छोड़ भी दें तो आज देश के 21 राज्यों में बीजेपी-एनडीए की सरकार है। सभी जगहों पर नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार के पक्ष में ही परिणाम आ रहे हैं। त्रिपुरा में हमें स्पष्ट बहुमत मिल सकता था, लेकिन हम अपने कैबिनेट में सहयोगी दलों के सदस्यों को भी सम्मिलित करेंगे।

जहां तक लेफ्ट का सवाल है, तो यह सिद्ध हो चुका है कि लेफ्ट अब देश के किसी भी क्षेत्र के लिए राइट नहीं है।

2014 में नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि पूर्वोत्तर भारत तक विकास नहीं पहुंचा है। उन्होंने तुरंत ऐक्ट ईस्ट की पॉलिसी पर काम करना शुरू कर दिया। यह जीत उनकी नीतियों की जीत है।

Tags:    

Similar News