Assembly Elections 2023: पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित, 2024 में जीत के लिए देंगे यह मंत्र

Assembly elections 2023: इन चुनावों में भाजपा का शानदार प्रदर्शन निश्चित की 2024 के लोकसभा के लिए एक अच्छा संकेत देगा। क्यों कि इस जीत से भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और भाजपा दो गुने उत्साह के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update:2023-12-03 11:20 IST

PM Modi  (photo: social media )

Assembly Elections 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा बहुमत के साथ जीत रही है। भाजपा की इस जीत के कई माएने भी देखे जा रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले इन चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था। ऐसे में देखा जाए तो इस सेमीफाइनल मुकाबले में भाजपा ने दो बड़े राज्य मध्य प्रदेश और राजस्थान में तो जीत दर्ज कर रही है तो वहीं छत्तीसगढ़ में भले ही जीत न दर्ज कर रही हो लेकिन वहां भाजपा का प्रदर्शन काफी अच्छा है।

वहीं पीएम मोदी आज शाम बीजेपी के कंेद्रीय कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी चारों राज्यों में हुए चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को देखते हुए कार्यकर्ताओं को इसके लिए धन्यवाद तो देंगे ही और साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मंत्र भी देंगे। ऐसे में देखा जाए तो पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं को संबोधित करना कई मायने में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इन चुनावों में भाजपा का शानदार प्रदर्शन निश्चित की 2024 के लोकसभा के लिए एक अच्छा संकेत देगा। क्यों कि इस जीत से भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और भाजपा दो गुने उत्साह के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेगी। वहीं विपक्ष को इन चुनावों से सबक लेना होगा और फिर से होमवर्क करने की जरूरत होगी। मोदी का कार्यकर्ताओं को संबोधित करना निश्चय ही एक बड़ा संदेश देगा।

Tags:    

Similar News