तबाही लाएगा 2025, क्या आप तैयार हैं? जानें नास्त्रेदमस और बाबा वंगा की हैरान करने वाली भविष्यवाणी

Nostradamus-Baba Vanga: महान ज्योतिषी नास्त्रेदमस और रहस्यवादी बाबा वंगा ने दुनिया को लेकर ऐसी भविष्यवाणी कर दी है जिससे सब हैरान हो गए हैं।

Report :  Neel Mani Lal
Update:2024-10-28 15:11 IST

Nostradamus-Baba Vanga

Nostradamus-Baba Vanga: महान ज्योतिषी नास्त्रेदमस और रहस्यवादी बाबा वंगा, दोनों ने 2025 के लिए भयावह भविष्यवाणियां की हैं। इनकी तमाम बातें सच हुईं हैं। इन दोनों ने ही 2025 के लिए संकेतों में व्यापक संघर्ष, भीषण आपदा और संभावित अलौकिक मुठभेड़ों की बातें की हैं।16वीं सदी के फ्रांसीसी ज्योतिषी नास्त्रेदमस और नेत्रहीन बल्गेरियाई रहस्यवादी बाबा वंगा दोनों ने ही यूरोप में एक ऐसे भयंकर युद्ध छिड़ने की भविष्यवाणी की हैं जिसके विनाशकारी वैश्विक परिणाम हो सकते हैं।

नास्त्रेदमस के 1555 के लेखों में ऐसे "क्रूर युद्धों" की चेतावनी दी गई थी जिसमें "यूरोप की भूमि से आने वाले लोग" शामिल थे। उन्होंने एक अज्ञात बीमारी का भी संकेत दिया है।नास्त्रेदमस की बातों का अर्थ है कि पहले से अज्ञात पैमाने पर गंभीर और संभवतः जैविक खतरे आएंगे। कई लोगों का मानना ​​है कि यह खतरा यूरोप के मौजूदा संघर्षों से जुड़ा हो सकता है, जिसमें रूस-यूक्रेन युद्ध या व्यापक यूरोपीय अशांति शामिल है।

विनाश की चेतावनी

बाबा वंगा, जिनका 1996 में निधन हो गया, ने भी इसी तरह की भविष्यवाणियाँ की थीं। उन्होंने कहा था कि 2025 में यूरोप में व्यापक संघर्ष होगा जिसके परिणाम भयानक होंगे। बाबा वंगा को आमतौर पर विनाश की स्थितियों की भविष्यवाणी के लिए जाना जाता है। उन्होंने यूरोप को लेकर भविष्यवाणी की थी कि ये घटनाएँ वैश्विक तबाही का कारण बन सकती हैं।


बाढ़ और कुदरती आपदाएं

युद्ध और अलौकिक घटनाओं के अलावा बाबा वंगा और नास्त्रेदमस ने प्राकृतिक आपदाओं और जलवायु संकटों का भी जिक्र किया है। नास्त्रेदमस ने एक ऐसे मंजर का वर्णन किया है जिसमें शक्तिशाली बाढ़ शहरों को तबाह कर देगी। उन्होंने विशेष रूप से ज्वालामुखी फटने और ब्राजील में भयंकर बाढ़ का उल्लेख किया है। नास्त्रेदमस के मुताबिक ऐसी घटनाएँ जबर्दस्त उथल-पुथल मचाएंगी।

एलियंस का हमला

बाबा वंगा ने एलियंस के हमले का जिक्र किया है। उनके मुताबिक एक बड़े ग्लोबल इवेंट में एलियंस के साथ मुठभेड़ होगी। बाबा वंगा का इशारा संभवतः ओलंपिक या सुपर बाउल जैसे खेल आयोजन से है। उन्होंने एक संभावित "मार्टियन युद्ध" की भी बात की, जिसमें एलियन प्राणियों के साथ संघर्ष होने का संकेत है।

सच साबित हुईं हैं भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस और बाबा वंगा दोनों ही अपनी पिछली सटीक भविष्यवाणियों के लिए प्रसिद्ध हैं। दोनों ने ही महत्वपूर्ण घटनाओं का सटीक पूर्वानुमान दिया था। नास्त्रेदमस को हिटलर के उदय, जेएफ कैनेडी की हत्या और कोरोना महामारी की भविष्यवाणी करने का श्रेय दिया जाता है। जबकि बाबा वंगा को चेरनोबिल न्यूक्लियर आपदा, राजकुमारी डायना की मौत और 9/11 हमलों की भविष्यवाणी करने के लिए जाना जाता है।

Tags:    

Similar News