एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन ने उठाया ये खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन ने खौफनाक कदम उठाया है। मालकिन नताशा कपूर ने आत्महत्या कर ली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया।

Update: 2020-01-22 12:53 GMT

नई दिल्ली: एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन ने खौफनाक कदम उठाया है। मालकिन नताशा कपूर ने आत्महत्या कर ली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है, लेकिन उन्होंने आत्महत्या क्यों की यह साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया है कि दिल्ली पुलिस को 57 वर्षीय नताशा कपूर का सुसाइड नोट भी मिला है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद नताशा कपूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन का अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें...मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ये सरकारी कंपनी होगी बंद, यहां भी लागू होगा GST

सुसाइड नोट कमरे के मंदिर से मिला है। पत्र में लिखा हुआ है कि वह अपनी जिंदगी से खुश नही थी। हालांकि पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक तंगी भी खुदकुशी की वजह हो सकती हैं। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें...मफलर ही नही! और भी बहुत कुछ है केजरीवाल के पास

संजय कपूर दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर में जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया तो परिवार ने उनको खोजा। बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया तो नताशा ने फोन नहीं रिसीव नहीं किया।

यह भी पढ़ें...दिल्ली चुनाव: BJP और कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, देखें यहां पूरी सूची

इसके बाद देखा गया कि नताशा कपूर ने अपने कमरे में चुन्नी के जरिये पंखे से फांसी लगा रखी है। परिवार के सदस्यों ने चुन्नी को काटकर नताशा को पंखे से नीचे उतारा। इसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बेटे सिद्धांत कपूर ने मंगलवार शाम को इसकी सूचना पुलिस को दी।

Tags:    

Similar News