मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर हमला, पुरी जिला अस्पताल में भर्ती

Update: 2017-12-04 04:14 GMT
मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर हमला, पुरी जिला अस्पताल में भर्ती

पुरी: ओडिशा निवासी अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमले में सुदर्शन को काफी चोटें आई हैं। सुदर्शन का इलाज पुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, सुदर्शन पटनायक अंतरराष्ट्रीय कोणार्क सैंड फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां एक शख्स ने उनकी घड़ी छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी में सुदर्शन को काफी चोटें आईं।

पकड़ में नहीं आया हमलावर

इस अचानक हुए हमले के बाद सुदर्शन पटनायक ने कहा, 'मैं उस युवक को नहीं ढूंढ सका। यहां तक कि मेरे छात्र और दोस्तों ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन असफल रहे।'

ब्रैंड एेंबेसडर हैं सुदर्शन

बता दें, कि पांच दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्ट फेस्टिवल का उद्घाटन 1 दिसंबर को चंद्रभागा बीच पर हुआ। यह बीच कोणार्क के प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के पास है। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के पर्यटन विभाग की तरफ से आयोजित किया गया है। सुदर्शन पटनायक इसके ब्रैंड एेंबेसडर हैं।



Tags:    

Similar News