इस लंगूर को देख खुद को लॉक-अप में बंद कर लेते हैं पुलिसवाले, रोज मरोड़ता है कान

मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है। यहां एक लंगूर ने पुलिस वालों की नींद उड़ाकर रख दी है। इस लंगूर ने कई दिनों से थाने के स्टाफ का जीना मुहाल कर दिया है।

Update: 2020-09-21 05:54 GMT
यह लंगूर पुलिसकर्मियों के कान पकड़कर खींचने लगता है। कई बार इस लंगूर की वजह से पुलिसकर्मियों को अपने आपको कमरे में भी बंद करना पड़ता है।

बैतूल:जिस पुलिस के नाम से लोग थर-थर कांपने लगते हैं। वह एक लंगूर के कारण अपनी जान बचाती फिर रही है। अगर पुलिस लंगूर को आते दूर से ही देख लेती है तो जल्दी से भागकर खुद को एक कमरे के अंदर बंद कर लेती है।

जब तक लंगूर वहां से चला नहीं जाता। पुलिस वाले लॉक-अप या केबिन में खुद को बंद करके रखते हैं। क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है। लंगूर का खौफ इतना है कि पुलिस वाले अब इस थाने में काम नहीं करना चाहते हैं। वे अपना किसी दूसरी जगह तबादला कराना चाहते हैं। तो आइये जानते हैं आखिर क्या है ये पूरा मामला:-

ये भी पढ़ेंः लद्दाख की 6 पहाड़ियां: 20 दिनों में सब पर कब्जा, फहराया भारत का तिरंगा

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का मामला

मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का है। यहां एक लंगूर ने पुलिस वालों की नींद उड़ाकर रख दी है। इस लंगूर ने कई दिनों से थाने के स्टाफ का जीना मुहाल कर दिया है। लंगूर बार-बार थाने में घुस आता है और बेंच पर बैठ जाता तो कभी टेबल पर धमक पड़ता है।

कभी-कभी यह लंगूर पुलिसकर्मियों के साथ उनकी बाइक पर भी बैठ जाता है। पुलिसकर्मियों के कान पकड़कर खींचने लगता है। कई बार इस लंगूर की वजह से पुलिसकर्मियों को अपने आपको कमरे में भी बंद करना पड़ता है।

पुलिस ही नहीं शहर में भी इस लंगूर ने लोगों को परेशान कर रखा है। पुलिस ने इस लंगूर को भगाने की पहले तो बहुत कोशिश की लेकिन जब उसका आना कम नहीं हुआ तो उन्होंने वन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी।

लंगूर की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ेंः लद्दाख की 6 पहाड़ियां: 20 दिनों में सब पर कब्जा, फहराया भारत का तिरंगा

लंगूर को पकड़ने में वन विभाग की टीम के छूटे पसीने

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो लंगूर इधर-उधर भागने लगा। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने जाल बिछाया। लेकिन वह घंटों तक उछल कूद करता रहा। काफी देर बाद इस लंगूर को जाल बिछाकर पकड़ा गया और फिर पिंजरे में डालकर करीबी मोवाड़ के जंगल मे छोड़ गया।

जिसके बाद से पुलिस वालों ने चैन की सांस ली। पुलिस कहना है कि थाने में आकर लंगूर ने कई दिनों से काफी परेशान कर रहा था। थाने का पूरा स्टाफ और आसपास के लोग परेशान थे। फिर वन विभाग की मदद से इसे पकड़ा गया और जंगल में छोड़ दिया गया।

थाने के अंदर बैठे लंगूर की फोटो(सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ेंः लद्दाख की 6 पहाड़ियां: 20 दिनों में सब पर कब्जा, फहराया भारत का तिरंगा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

 

Tags:    

Similar News