Bengaluru News: बेंगलुरू में रामेश्वरम कैफे में IED बलास्ट, 9 घायल

Bengaluru News: ब्लास्ट होते ही कैफे में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस समय कैफे में काफी भीड़ थी।

Update: 2024-03-01 09:54 GMT

Bengaluru News (Pic:Socal Meda)

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को एक बड़ा संदिग्ध धमाका हो गया। धमाके से चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। यह धमाका बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुआ है। कैफे में धमाका होते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। इस धमाके में 9 लोगों के घायल होने की खबर है। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस समय कैफे में काफी भीड़ थी। पुलिस सूत्रों से खबर मिल रही है कि यह IED ब्लास्ट था, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। रामेश्वर कैफे में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को विस्फोट हो गया जिसमें 9 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। यह विस्फोट शहर के राजाजीनगर में कैफे की व्हाइटफील्ड शाखा में दोपहर करीब 1.30 से 2 बजे के बजे के आसपास हुआ।

व्हाइटफील्ड के फायर स्टेशन का कहना है कि हमें फोन आया था कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुंचे गए हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को रामेश्वरम कैफे में विस्फोट IED ब्लास्ट था, जिससे 9 लोग घायल हो गए। हालांकि अभी घायलों की सही संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा कि 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऐसा लगता है कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच बेंगलुरु के कुंदनहल्ली में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। हालांकि, घटना की जांच की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम सभी पहलुओं से घटना की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही सच सामने आएगा। पुलिस सूत्रों से खबर मिल रही है कि यह IED ब्लास्ट था, जिसमें 9 लोग घायल हो गए। रामेश्वर कैफे में आईईडी ब्लास्ट हुआ है।

Tags:    

Similar News