दीपावली से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें जरुरी काम

Update: 2018-11-06 06:23 GMT

लखनऊ: दीपावली का त्योहार शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी दफ्तरों में छुट्टियां भी शुरू हो गई हैं। मगर इन छुट्टियों से पहले हम आपके लिए एक जरुरी खबर लाए हैं। दरअसल, त्योहार के लिए बैंकों में भी छुट्टियां होने वाली हैं। ऐसे में त्योहार के चलते बैंक पांच दिन के लिए बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें: संत गोपालदास एम्स दिल्ली को रेफर, साथ गई चिकित्सकों की टीम

सात नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा। दिवाली के अगले दिन न्नकूट, गोवर्धन पूजा व भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है। यानी 7 से 9 नवंबर तक तो त्योहार की छुट्टियां हैं ही लेकिन इसके बाद महीने का दूसरा शनिवार और फिर रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते अब बैंक सीधे 12 नवंबर को खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें आउट, यहां करें चेक

इसलिए अगर आपको बैंक से किसी तरह का कोई काम करना है तो आपके पास सिर्फ आज यानी मंगलवार (6 नवंबर) का दिन दिन है। पैसे निकालने हों या जमा करने हो या फिर किसी को ट्रांसफर करने हों तो आज ही कर लें वरना आपको 12 नवंबर का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: दीपोत्सव 2018 की तैयारी में जुटा प्रशासन, यहां जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Tags:    

Similar News