सावधान रहें: पूरा भारत अब इसकी चपेट में, सांस लेना हुआ दुश्वार

दीवाली में पटाखों के प्रदूषण से पूरे वातावरण में धुंध की चादर पड़ी हुई है। साथ ही अरब सागर से उठे चक्रवात में भी धुंध छाई हुई है। वैसे जो पहाड़ हमेशा साफ-साफ दिखाई देते हैं वो भी धुंध से ढके हुए हैं।

Update: 2019-10-30 06:34 GMT
सावधान रहें: पूरा भारत अब इसकी चपेट में, सांस लेना हुआ दुश्वार

नई दिल्ली : दीवाली में पटाखों के उत्पन्न वायु प्रदूषण से पूरे वातावरण में धुंध की चादर पड़ी हुई है। साथ ही अरब सागर से उठे चक्रवात में भी धुंध छाई हुई है। वैसे जो पहाड़ हमेशा साफ-साफ दिखाई देते हैं वो भी धुंध से ढके हुए हैं। पूरे उत्तरी भारत में इस धुंध का असर देखा जा रहा है। आने वाले 3 दिन तक धुंध के छाए रहने की संभावना है। यह धुंध स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है।

यह भी देखें... ये आतंकियों के हमदर्द! यहां देखें मीडिया का गंदा खेल, आपका भी खून खौल उठेगा

हवाओं में नमी होने और धूल के कण मिलने से धुंध बन रही

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अरब सागर से उठी तेज हवाओं से नमी वातावरण में ऊपरी स्तर पर आ जाती है। उत्तर भारत में इस समय ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं में नमी होने और धूल के कण मिलने से धुंध बन रही है। इनसे कई जगहों पर बादल भी बन रहे हैं। यह धुंध मुंबई से 17-18 डिग्री अक्षांश से ऊपर तक फैली है।

दीवाली में पटाखों से मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड इस धुंध की चपेट में हैं। दिवाली में जमकर हुई आतिशबाजी से वातावरण काफी प्रदूषित हुआ है। रविवार को महालक्ष्मी पूजा के अगले दिन से वातावरण में यह खतरनाक धुंध छाई है।

यह भी देखें... डरे दिल्ली के लोग: जहरीली हवा में दम घुटता, सांस लेना हुआ मुश्किल

सूरज के दर्शन भी काफी देर में

इस समय सुबह वातावरण में छाई यह धुंध सूरज की किरणों को भी पूरी तरह अपनी चपेट में लिए रहती हैं। इससे सूरज के दर्शन भी काफी देर से हो रहे हैं।

धुंध छाए रहने से हिमालय की बर्फीली चोटियां तो दूर हरियाली भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। यह धुंध सांस के रोगियों के लिए भी काफी हानिकारक है।

इसी मामले में मौसम विज्ञानी एमएम सकलानी का कहना है कि अगले 2-3 दिन और धुंध छाई रह सकती है। फिलहाल अभी बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है।

यह भी देखें... परमाणु हमले की धमकी: इमरान का दिमाग खराब, कई देशों का बन बैठा दुश्मन

Tags:    

Similar News