बंगाल: सड़क पर उतरे BJP कार्यकर्ता, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, दागे आसूं गैस के गोले

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रहा सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किया।

Update: 2019-06-12 08:47 GMT

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रहा सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने तृणमूल सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन किया।

पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रहा सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आज भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल सरकार के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बिपिन बिहारी गांगुली स्ट्रीट पर कोलकाता पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

यह भी देखें... ओलंपिक सहित अधिक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी चाहता है ओड़िशा

पुलिस मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार भी की। इस दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर भी जमकर चले। पूरे कोलकाता शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे भी लगा रहे हैं।

ममता ने साधा मोदी सरकार पर निशाना कल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल को गुजरात में बदलने के लिए योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा, "मैं राज्यपाल का आदर करती हूं लेकिन हर पद की अपनी संवैधानिक सीमा होती है। बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। अगर आप बंगाल और उसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो साथ आएं। बंगाल को गुजरात में बदलने के लिए योजना बनाई जा रही है। बंगाल गुजरात नहीं है।"

यह भी देखें... दीपिका-रणवीर की जोड़ी ‘पद्मावत’ के बाद फिल्म ’83’ में दिखेंगे साथ, फिर मचेंगा धमाल

कल ममता बनर्जी ने कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट के स्कूल ग्राउंड में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया था। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान 14 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।

दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया था। अब उसी जगह यानी की कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज में नई मूर्ति लगाई गई है।

Tags:    

Similar News