भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने अपने नाम से हटाया “रावण”

Update: 2018-09-17 04:03 GMT

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में वर्ष 2017 में हुई जातीय हिंसा के मुख्य आरोपी और भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर ने अपने नाम से 'रावण' शब्द को हटा दिया है। इस संबंध में चंद्रशेखर ने कहा कि जिन लोगों ने उनके नाम के साथ रावण लिखा है, वो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें: हैप्पी वाला बड्डे! PM मोदी के 5 फाडू डायलॉग जो दिमाग पर बरसते हैं हथौड़े की तरह

बता दें, 'रावण' के नाम से चंद्रशेखर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी फेमस हैं। यही नहीं, चंद्रशेखर के समर्थकों ने विद्रोह के प्रतीक के तौर पर 'रावण' शब्द का नाम उनके साथ जोड़ दिया था। भीम सेना के मुखिया चंद्रशेखर को योगी सरकार ने बीते गुरुवार देर रात रिहा किया। रिहाई के बाद चंद्रशेखर ने भाजपानीत केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: PM आज काशी में मनाएंगे अपना 68वां जन्मदिन, शहर को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात

चंद्रशेखर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत जेल भेजा गया था। वह लगभग 16 महीने से जेल में बंद थे। उन्हें गुरुवार देर रात करीब 2 बजे जेल से रिहा किया गया। इस मौके पर उनके कई समर्थक जेल के बाहर जमा रहे। जेल के चारों तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Tags:    

Similar News