यहां सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला, जवानों के उड़े चीथड़े, कई की मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। वहीं मुठभेड़ में पांच से छह नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि कई नक्सली घायल भी हुए हैं।

Update: 2020-03-22 09:21 GMT

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 17 जवान शहीद हो गए। वहीं मुठभेड़ में पांच से छह नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि कई नक्सली घायल भी हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी रात में ही अवगत करा दिया है। डीजीपी अवस्थी ने बताया कि मुठभेड़ में पांच से छह नक्सली मारे गए।

सुकमा में नक्सलियों ने एंटी लैंडमाइन वाहन उड़ाया, 9 जवान

नक्सलियों के एनकांउटर के लिए निकले थे जवान

पुलिस को कसालपाड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की खबर मिली थी। इसके बाद डीआरजी और एसटीएफ की टीम को शुक्रवार को दोरनापाल से रवाना किया गया था।

यह टीम बुरकापाल पहुंची और यहां से कोबरा के जवानों की एक टुकड़ी इनके साथ नक्सलियों के एनकाउंटर के लिए निकली। बताया जा रहा है कि जवान नक्सलियों को सरप्राइज एनकाउंटर में फंसाना चाह रहे थे, लेकिन जवानों के जंगलों में घुसने की खबर पहले ही नक्सलियों तक पहुंच गई थी।

बड़ी खबर ! सुकमा हमले के बाद CRPF को मिली बड़ी सफलता

रणनीति के तहत जवानों को जंगल के अंदर आने दिया

नक्सलियों ने रणनीति के तहत जवानों को जंगलों के अंदर तक आने दिया। जवान कसालपाड़ के आगे तक गए और जब नक्सली हलचल नहीं दिखी तो वो वापस लौटने लगे। जैसे ही सुरक्षा बल कसालपाड़ से निकले, नक्सलियों के लगाए एंबुश में फंस गए।

कसालपाड़ से कुछ दूर आगे कोराज डोंगरी के पास नक्सलियों ने पहाड़ के ऊपर से जवानों पर हमला बोल दिया। अचानक हुई गोलीबारी में कुछ जवान घायल हो गए। इसके बाद दोनों और से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ः सुकमा में एनकाउंटर में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया

Tags:    

Similar News