कश्मीर में बड़ी मुठभेड़: सेना और आतंकियों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है। पाक रेलमंत्री शेख रशीद ने कहा है कि भारत से अब सीधे परमाणु युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक, तोपें चलेंगी अब सीधे-सीधे परमाणु युद्ध होगा।

Update: 2019-10-22 12:00 GMT

जम्मू कश्मीर: पुलवामा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। बताया जा रहा है कि कुछ आतंकी यहां छिपे हुए हैं। जिनको सेना ने चारों तरफ से घेर लिया है। लेकिन अभी भी दोनों तरफ से लगातार फायरिंग जारी है।

दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी

पुलवामा में संदिग्ध आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक पुलवामा के राजपुरा में सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान संदिग्ध आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

ये भी पढ़ें-LoC पर कमांडो तैनात: टैंक भी तैयार-अलर्ट हुई सेना, पाकिस्तान की बड़ी साजिश

बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीजफायर का उल्लंघन होता रहा है। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से पाकिस्तान इतना ज्यादा तिलमिलाया हुआ है कि वह अब बच्चों को भी परेशान करने में लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें- सांसद की पत्नी ने बोला- रेप ऐसी चीज….. अब उनके साथ हुआ ऐसा

इसके पहले दोपहर में पाकिस्तान ने एक बार फिर भारतीय सीमा को निशाना बनाते हुए पुंछ के मेंढर सेक्टर में सीजफायर उल्लंघन किया है। यहां पड़ोसी मुल्क की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है, जिसकी वजह से सरकारी स्कूल के 12 बच्चे फंस गए हैं।

Full View

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी दी है। पाक रेलमंत्री शेख रशीद ने कहा है कि भारत से अब सीधे परमाणु युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अब ऐसा युद्ध नहीं होगा कि 4-6 दिन तक टैंक, तोपें चलेंगी अब सीधे-सीधे परमाणु युद्ध होगा।

ये भी पढ़ें- ये नन्हा अरबपति: पैसे में सबको किया पीछे, पहुंचा इस लिस्ट में सबसे आगे

इसके जवाब में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान परमाणु हमले की धमकी पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे जाबांज जवानों के पास क्षमता है और भारत पर बुरी नजर डालने वालों को मुहंतोड़ जवाब दे सकते हैं।

Tags:    

Similar News