Bihar Politics: कौन हैं संजय झा, भाजपा से की राजनीति की शुरुआत अब नीतीश ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

संजय कुमार झा को बिहार के मिथिलांचल में ब्राह्मण समुदाय के बड़े चेहरे के तौर पर भी देखा जाता है।

Update: 2024-06-29 10:21 GMT

Bihar Politics

Bihar Politics: संजय कुमार झा को जनता दल युनाइटेड जेडीयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी संजय झा को नीतीश कुमार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2017 में जेडीयू का बीजेपी के साथ गठबंधन करने में संजय कुमार झा ने अहम भूमिका निभाई थी। जेडीयू सांसद ललन सिंह ने साल 2022 में खुद इस बात का खुलासा किया था। वहीं इस बार जब नीतीश कुमार की बीजेपी के साथ गठबंधन की चर्चाएं हुईं तो सबसे पहले संजय कुमार झा को ही मुख्यमंत्री आवास में बुलाया गया था। मोदी सरकार 3.0 में जेडीयू को भाजपा के करीब लाने में भी संजय झा की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।


कौन हैं संजय?

संजय झा का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर के अररिया गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय जीबछ झा है। संजय कुमार झा ने 1989 में दिल्ली के इंकलाबी नेहरू विश्वविद्यालय से इतिहास में एम.डी. किया था।


इस पार्टी से हुई थी राजनीतिक करियर की शुरुआत

संजय कुमार झा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। जिसके बाद वो 2012 में जेडीयू में शामिल हो गए थे। 2014 में उन्होंने जेडीयू के टिकट पर दरभंगा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्हें विधानपरिषद भेजकर राज्य कैबिनेट में मंत्री बनाया गया। संजय कुमार झा को बिहार के मिथिलांचल में ब्राह्मण समुदाय के बड़े चेहरे के तौर पर भी देखा जाता है। वे बिहार राज्य योजना परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News