Opposition Unity: शरद-उद्धव से मिले नीतीश कुमार, लोकसभा चुनाव में मिलकर करेंगे मोदी पर वार...आगे की रणनीति तैयार?

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों की एकता और गठबंधन कराने की जिम्मेदारी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कंधो पर ली है। इसी कड़ी में वो विपक्ष के तमाम नेताओं से मिल रहे हैं।

Update: 2023-05-11 17:08 GMT
शरद-उद्धव से मिले नीतीश कुमार (Social Media)

Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक पार्टियां सभी पेंच कसने में जुटी है। विपक्षी दलों की नजदीकियां दिखने लगी है। विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की कमान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संभाल रखी है। हालिया सियासी हलचल को देखकर कहा जा रहा है कि, इस बार विपक्ष के कई दल एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसी कड़ी में गुरुवार (11 मई) को बिहार के सीएम नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार से मिले। मुंबई में नेताओं की मुलाकात हुई।

मुंबई में क्षेत्रीय क्षत्रपों ने मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित किया। विपक्ष के नेताओं ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। इससे पहले, नीतीश कुमार उद्धव ठाकरे से मिले। उनसे मिलकर भी उन्होंने विपक्षी सुर में सुर मिलाए।

शरद पवार- देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही

एनसीपी प्रमुख शरद पवार (NCP chief Sharad Pawar) ने कहा, 'इस समय देश में जिस प्रकार का माहौल है, वह सही नहीं है। लोकतंत्र की हत्या हो रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि, देश को विकल्प मिलना चाहिए। इसके लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस काम का बीड़ा उठाया है, वह बेहद प्रशंसनीय है। मैं इसका स्वागत करता हूं।'

'कहां है सबका साथ, सबका विकास'

वहीं, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता नीतीश कुमार ने कहा कि, 'बीजेपी जो कर रही है वह राष्ट्रहित में नहीं है। उनकी तरफ से बात 'सबके साथ और सबके विकास' की कही गई थी, लेकिन हो इसका बिलकुल उलट रहा है। उन्होंने कहा कि, हम लोग देश और लोकतंत्र के हित में मिलकर काम करने जा रहे हैं।'

पवार के इस्तीफे पर क्या बोले नीतीश?

नितीश कुमार ने आगे कहा, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) में सभी के हित में बात और काम होंगे। वहीं, एनसीपी चीफ शरद पवार के इस्तीफे पर बोलते हुए नीतीश ने कहा कि, 'जब उन्होंने इस्तीफा दिया था तो हम सबको ख़राब लगा था। तब मैंने उनको कहा कि आपको हमारे साथ रहना होगा। आगे भी काम करना होगा।'

Tags:    

Similar News