Bihar News : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से भेजे गए दिल्ली एम्स

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ी गई जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले जाया जा रहा है।

Report :  Network
Update: 2022-09-23 08:00 GMT

बिहार गवर्नर की अचानक तबियत बिगड़ी (Pic : Social Media)

Bihar News : बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें गुरुवार की रात आनन फानन में आईजीआईएमएस अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में एडमिट कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस के माध्यम से दिल्ली ले जाया जा रहा है। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चलेगा। बता दें कि वह करीब एक हफ्ते से बीमार चल रहे थे। वहीं पिछले 2 दिनों से उन्हें तेज बुखार था। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है। बता दें कि गुरुवार की रात उन्हें हल्की बेहोशी आई थी। जिसके बाद उन्हें तत्काल रुप से पटना के आईजीआईएमएस में लाया गया। वही इसके पहले भी उनका इलाज आईजीआईएमएस से चलता रहा है डॉक्टर की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है।

वहीं डॉक्टर का कहना है कि वह अब होश में है और पहले से उनकी स्थिति में काफी सुधार हो गई थी। आईजीआईएमएस के अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि राज्यपाल फागू चौहान को गुरुवार रात में आईजीआईएमएस लाया गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका कई तरह का हेल्थ चेकअप करवाया गया, जांच में पता चला है कि उन्हें यूरिनल ट्रैक्ट इनफेक्शन है।

बता दें कि फागू चौहान साल 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं। 74 साल के चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे। फागू चौहान बीजेपी के अलावा बसपा, लोक दल समेत अन्य पार्टियों में रह चुके हैं। वे पहली बार 1985 में विधायक बने थे। 1991 में उन्होंने जनता दल से चुनाव लड़ा और जीते। इसके बाद 1996, 2002 और 2007 में भी में भी विधायक बने। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। 2019 में उन्हें बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Tags:    

Similar News