Bihar New Cabinet: नीतीश कुमार के साथ शपथ लेंगे ये 8 मंत्री, निर्दलीय विधायक भी शामिल

Bihar Politics: नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम और 6 नेता कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Written By :  Jugul Kishor
Update:2024-01-28 14:19 IST

Nitish Kumar (Pic Credit-Social Media)

Bihar News: बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), जनता दल यूनाइटेड (JDU) और कांग्रेस के महागठबंधन वाली सरकार का आज रविवार (28 जनवरी) को अंत हो गया है। जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई है। नीतीश कुमार 9वीं बार भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी की ओर से तीन नेता मंत्री पद की शपध लेंगे, जबकि जनता दल यूनाइटेड के भी तीन ही नेता मंत्रालय संंभालेंगे।  भाजपा और जदयू के अलावा 1 विधायक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के और 1 निर्दलीय विधायक  कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।

ये नेता लेंगे कैबिनेट मंत्री पद की शपथ

जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और डॉक्टर प्रेम कुमार, जदयू से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार, हम (HAM) से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह 

बता दें कि नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से बिहार में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया।  बिहार में भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने एक्स में लिखा बिहार के राज्यपाल ने एनडीए के सरकार बनाने के दावे को स्वीकार कर लिया है। आज शाम 5 बजे शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। 

नीतीश कुमार बोले - नया गठबंधन बनाएंगे 

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपकर राजभवन से लौटने के बाद नीतीश कुमार ने कहा, मैंने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह महागठबंधन से अलग होकर नया गठबंधन बनाएंगे। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया, नीतीश ने कहा, 'अपनी पार्टी के लोगों से मिल रही राय के अनुसार मैंने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया।  

Tags:    

Similar News