मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन: एंट्री नहीं दे रही बिहार पुलिस, सड़क पर उतर आए सभी

यूपी-बिहार सीमा से  जुड़ी कुशीनगर सीमा पर सैकड़ों कामगार रुके हुए हैं। उनका आरोप है कि बिहार पुलिस उन्हें अपने प्रदेश में नहीं जाने दे रही है।

Update: 2020-05-13 12:07 GMT

कुशीनगर: एक तरफ जहां कई राज्य सरकारें लॉकडाउन में फंसे अपने राज्यों के प्रवासियों को वापस बुला रही हैं तो वहीं कई ऐसे भी राज्य हैं जहां इन मजदूरों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, कुशीनगर से। जहां यूपी-बिहार सीमा से जुड़ी कुशीनगर सीमा पर सैकड़ों कामगार रुके हुए हैं। उनका आरोप है कि बिहार पुलिस उन्हें अपने प्रदेश में नहीं जाने दे रही है।

यह भी पढ़ें: UP में जारी प्रवासियों को आगमन, अब तक यहां आ चुके 10 हजार से ज्यादा मजदूर

यूपी पुलिस कर रही कामगारों के भोजन का इंतजाम

राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों से मजदूर अपने घर जाने के लिए विभिन्न साधन से यात्रा करके यूपी-बिहार सीमा पर स्थित दोना बाबा स्थान पर आने के बाद फंसे हुए हैं। इन मजदूरों को पुलिस एंट्री नहीं दे रही है। यूपी पुलिस मजदूरों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करा रही है।

गोपालगंज पुलिस सीमा में नहीं करने दे रही प्रवेश

जब इन कामगारों ने सीमा में प्रवेश की कोशिश की तो गोपालगंज पुलिस द्वारा उन्हें रोक दिया जाता है। मजदूर कई घंटे से वहीं रुके रहे लेकिन उसके बाद भी बिहार की गोपालगंज पुलिस इन लोगों को अपनी सीमा में जाने नहीं दे रही है। जिसके बाद कामगर NH 28 पर रास्ता जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आटे का खाली कंटेनर ने ली जान, लुधियाना में मऊ के मजदूर ने लगाई फांसी

14 दिन का क्वारनटीन पीरियड भी हो चुका है पूरा

महाराष्ट्र से आने वाले कामगारों का कहना है कि हम कई दिनों का सफर कर यहां पहुंचे हैं, लेकिन हमारी सरकार ही हमें अपने घर जाने से रोक रही है। इन मजदूरों का कहना है कि इन लोगों का 14 दिन का क्वारनटीन पीरियड पूरा हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी हमारी सरकार हमें घर जाने से रोक रही है।

इस बाबत पूछे जाने पर तरयासुजान थानाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि पहले थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है और फिर उन्हें बिहार के लिए रवाना किया जा रहा है। बिहार पुलिस रोक रही है, इस बारे में अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बेबसी-लाचारी: साथ में गर्भवती पत्नी और मिलो का सफर, हो जाएगी आंखे नम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News