कांग्रेस का गंदा खेल! CAA के खिलाफ प्रदर्शन का 'काला सच' हुआ उजागर

गौरतलब है कि शाहीन बाग में CAA, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की प्रमुख मांग है कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल प्रभाव से वापस ले, क्योंकि यह संविधान विरोधी है। बताते चलें कि इस तरह के विरोध-प्रदर्शन उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में भी जारी हैं।

Update: 2020-01-16 07:12 GMT

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ धरना-प्रर्दशन हो रहा है। लेकिन भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस प्रदर्शन का 'काला सच' एक वीडियो के माध्यम से उजागर किया है।

ये भी पढ़ें—रुपए में होगा सुधार, यदि नोट में छापें देवी लक्ष्मी की तस्वीर- सुब्रमण्यम स्वामी

दरअसल, अमित मालवीय ने सनसनीखेज दावा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है कहा कि करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में एक युवक अन्य शख्स को समझाते हुए नजर आ रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ धरना-प्रर्दशन पैसे लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शन स्थल पर महिलाएं शिफ्ट में आती हैं और पांच सौ से बारह सौ रुपए तक लेती है। प्रदर्शन स्थल के बाहर जो दुकाने हैं उनका किराया भी नहीं लिया जा रहा है। जो दुकानें हैं उनका किराया एक से डेढ़ लाख रुपए के बीच है।

जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं वो पांच-पांच सौ रुपए ले रही हैं

वीडियो में युवक आगे कहता है, ‘कालिंदी कुंज में जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं वो पांच-पांच सौ रुपए ले रही हैं। इन सभी लोगों की शिफ्ट होती है। मतलब लोग पूरे होने चाहिए। जैसे एक हजार लोगों की जरुरत हैं तो एक हजार लोग वहां होने चाहिए।

पांच सौ महिलाएं प्रदर्शन स्थल से जाएंगी तो दूसरी पांच सौ औरतें वहां आकर बैठ जाएंगी।’ बुधवार (15 जनवरी, 2020) को यही वीडियो शेयर कर अमित मालवीय ने लिखा, ‘सारा खेल कांग्रेस का है।’

ये भी पढ़ें—खबरदार ! ये चीजें बेचीं तो पीसोगे जेल में चक्की, नपेंगे पुलिस वाले भी

गौरतलब है कि शाहीन बाग में CAA, NRC और NPR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों की प्रमुख मांग है कि सरकार नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल प्रभाव से वापस ले, क्योंकि यह संविधान विरोधी है। बताते चलें कि इस तरह के विरोध-प्रदर्शन उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों में भी जारी हैं।

धरनास्थल पर पहुंच चुके हैं कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और शशि थरूर

बुधवार को जेएनयू की छात्र अध्यक्ष आईशी घोष भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और शाहीन बाग और जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों संग एकजुटता दिखाई। जेएनयू छात्र अध्यक्ष के अलावा दिग्गज कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे और प्रदर्शनकारियों से मिले थे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी धरनास्थल पर पहुंचे थे। (फिलहाल हम इस वीडियो के सच्चाई की पुष्टि न​हीं करते हैं)

Tags:    

Similar News