गुजरात के BJP लीडर ने फ्लाईट में की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, गिरफ्तार

Update: 2016-05-31 13:18 GMT

अहमदाबाद: गुजरात के एक स्‍थानीय बीजेपी लीडर को एक 13 साल की लड़की से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने आरोप लगाया था कि पिछले शुक्रवार को गोवा से अहमदाबाद की फ्लाइट में इस बीजेपी नेता ने शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ि‍त किया। अशोक मकवाना (41) बीजेपी की गांधीनगर इकाई के उपाध्यक्ष हैं। उन्‍हें मंगलवार सुबह POCSO एक्‍ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

गोवा से अहमदाबाद आ रही थी लड़की

-गुजरात पुलिस के मुताबिक यह मामला 28 मई का है।

-जब नाबालिग लड़की गोवा से अहमदाबाद आ रही थी।

-पुलिस की मानें तो लड़की अपने चाचा के घर से गर्मी की छुट्टी बिताकर इंडिगो फ्लाइट से अहमदाबाद आ रही थी।

-उसी दौरान फ्लाइट में बीजेपी नेता अशोक मकवाना ने उससे छेड़छाड़ की कोशिश की।

-लड़की के मुताबिक बीजेपी नेता फ्लाइट में उसके बगल में बैठे थे।

लड़की ने परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

-घर पहुंचने के बाद लड़की ने अपने परिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

-जिसके बाद परिवार ने सरदारनगर पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

-इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी बीडी पटेल ने कहा कि इंडिगो फ्लाइट से यात्रा का सबूत लेने बाद पुलिस ने अजय मकवाना को गिरफ्तार किया है।

Tags:    

Similar News