Rahul Gandhi Disqualified : राहुल गांधी की सदस्यता रद्द पर BJP बोली- 'दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं'...तो हो गए कार्यमुक्त

Rahul Gandhi Disqualified : राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता रद्द पर बीजेपी हमलावर है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेता ने कहा, आज जो फैसला हुआ है उन्हीं की सरकार में ऑर्डिनेंस के आधार पर हुआ है। आज जब उनकी सदस्यता गई तो, उन्हीं के पार्टी के लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं।

Update: 2023-03-24 17:30 GMT
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Social Media)

BJP on Rahul Gandhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में सूरत की अदालत दोषी माना। जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है। इसी मुद्दे पर पहले कांग्रेस पार्टी ने फिर भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय पर आयोजित मीडिया वार्ता में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अनुराग ठाकुर ने पार्टी की बात रखी। मीडिया से मुखातिब केंद्रीय मंत्रियों ने कहा, कि राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री के सरनेम के साथ 'अपशब्द' जोड़ा था।

बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर दिखी। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, कि 'राहुल गांधी ने एक सार्वजनिक सभा में प्रधानमंत्री के सरनेम के साथ अपशब्द जोड़ा था। जातिवाचक शब्दों का प्रयोग किया। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस आरोप पर सूरत की कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, उससे साफ है कि भारत की कानून-व्यवस्था और प्रजातांत्रिक पद्धति से ऊपर कोई नहीं है।'

'उन्हीं की सरकार ने ये ऑर्डिनेंस लाया था'

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'आज साहिबजादे (राहुल गांधी) के चाटुकार छाती पीट रहे हैं, हाय-तौबा कर रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिये आज जो फैसला हुआ है उन्हीं की सरकार में ऑर्डिनेंस के आधार पर हुआ है। आज जब उनकी सदस्यता गई तो, उन्हीं के पार्टी के लोग हाय-तौबा मचा रहे हैं।'

'राहुल का परिवार अलग IPC चाहता है'

धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, 'राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। उन्हें दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उन्हें कानून के अनुसार सजा मिली है। ये सजा संसद की सदस्यता से अयोग्यता की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी खासकर राहुल का परिवार उनके लिए अलग आईपीसी चाहता है। जिस आईपीसी के तहत उन्हें (राहुल) दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। वे उसके लिए एक अलग न्यायपालिका चाहते हैं। हालांकि, वे यह समझने में विफल हैं कि लोकतंत्र में कानून सभी के लिए समान है।'

'दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं'...तो हो गए कार्यमुक्त

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक अन्य केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, राहुल ने कहा था, 'दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।' इसलिए, अंततः उन्हें एक सांसद के रूप में कार्यमुक्त कर दिया गया है। साथ ही वायनाड के लोगों ने उससे छुटकारा पा लिया है।'

'अभद्र भाषा, अपमान करना उनकी आदत थी'

अनुराग ठाकुर ने कहा, अभद्र भाषा का प्रयोग, अपमान करने का काम, अपशब्द बोलना...ये उनकी (राहुल गांधी) की आदत सी बन गई थी। उन्हें लगता था कि कुछ भी कह दो, कर दो…आपको तो देश में कोई कुछ बोल ही नहीं सकता। वो अपने आपको सभी चीजों से ऊपर समझते थे।'

5 वर्षों में कभी अमेठी के लिए सवाल नहीं पूछ पाए
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, 'इतने लंबे समय से जो लोकसभा के सदस्य हो। मगर, वर्ष 2009 से 2014 तक इन 5 वर्षों में कभी अमेठी के लिए सवाल नहीं पूछ पाए। इतने वर्षों में मात्र 21 डिबेट्स में भाग लिया।
यह अपने आप में उनके बारे में काफी कुछ बताता है।'

'भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं'

केंद्रीय मंत्री आगे बोले, 'कहा जाता है कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। राहुल गांधी कहते थे दुर्भाग्य से सांसद हूं। जो उनको दुर्भाग्य लगता था, आज उससे भी उनके मुक्ति मिल गई।'

Tags:    

Similar News