Rahul Gandhi News: राहुल गांधी की सांसदी रद्द होने पर कांग्रेस ने कहा- निर्भीक होकर बोलने का भुगत रहे परिणाम

Congress PC on Rahul Gandhi : मानहानि मामले में राहुल गांधी को सजा मिलने और उनकी लोकसभा सदस्यता छिनने के बाद कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर हमला बोला।

Update: 2023-03-24 16:05 GMT
अभिषेक मनु सिंघवी (Social Media)

Congress PC on Rahul Gandhi : मानहानि मामले में राहुल गाधी को सजा मिलने और उनकी लोकसभा सदस्यता छिनने के बाद कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को मामले को लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाये। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कानूनी से पहले ये मुद्दा सियासी है। यह अभिव्यक्ति की आजादी का मसला है। बीजेपी सरकार में लोकतांत्रिक संस्थाओं को ताक पर रखकर उनका दमन किया जा रहा है। सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर निडर होकर बयान देते हैं इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) ने कहा, कि' राहुल गांधी निर्भीक होकर बोल रहे हैं, उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सभी मुद्दों पर खुलकर बोला। वो इसी का नतीजा भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा, वो तो तथ्य पर बात करते हैं। चाहे नोटबंदी हो, चीन पर हो या जीएसटी पर। वो लगातार सवाल उठाते रहे हैं। इसी वजह से सरकार उनकी आवाज दबाने के लिए ये सब कर रही है। सिंघवी ने कहा, राहुल विदेश जाते हैं तो सवाल। 'फर्जी राष्ट्रवाद' के नाम पर उन्हें बोलने नहीं दिया जाता।'

सिंघवी का सेक्शन-103 के तहत सदस्यता रद्द पर सवाल

दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अभिषेक मनु सिंघवी ने बीजेपी पर भी कई आरोप लगाए। साथ ही, सदस्यता जाने पर इसके कानूनी पहलुओं पर भी कई सवाल उठाए। अभिषेक सिंघवी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, 'सेक्शन- 103 के तहत सदस्यता रद्द करने का फैसला राष्ट्रपति के द्वारा होना चाहिए था। सिंघवी ने कहा, राष्ट्रपति भी पहले चुनाव आयोग से सुझाव लेते हैं। फिर कोई फैसला होता है। मगर, इस मामले में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।'

'लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा'

कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, 'सरकारी संस्थाओं का दमन हो रहा है। राहुल गांधी सच बोल रहे थे। उन्हें सच बोलने की सजा मिली है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।'

कांग्रेस को भरोसा मिल जाएगा सजा पर स्टे

मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अभिषेक मनु सिंघवी ने मीडिया को इस बात का भरोसा दिया कि वो राहुल गांधी की सजा पर स्टे लगवा लेंगे। जब ऐसा होगा तो जिस आधार पर सदस्यता रद्द की गई है, वो पहलू भी अपने आप ही खत्म हो जाएगा।'

वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस हर कानूनी पहलू पर नजर रख रही है। जिसके जरिए राहुल गांधी को राहत मिल सके। वायनाड में उप चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मंथन शुरू कर दिया है। आयोग सूत्रों की मानें तो अप्रैल में वायनाड में उप चुनाव करवाया जा सकता है। इस समय राहुल के पास कुछ विकल्प बचे हैं।

Tags:    

Similar News