Delhi News: दिल्ली में कार सवार लड़कों ने बीच सड़क पर लड़की को किया अगवा, देखें वीडियो

Delhi News: वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच में पाया कि दो लड़के और एक लड़की कैब में बैठे हुए थे। उन्होने रोहिणी से विकासपुरी के लिए कैब बुक की थी। बीच में किसी बात को लेकर उन लोगों के बीच विवाद हो गया।

Update: 2023-03-19 13:27 GMT

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास में एक लड़की से मारपीट के बाद उसे जबरदस्ती कार में बिठाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखायी दे रहा है कि एक युवक लड़की के बाल पकड़कर जबरदस्ती कैब में बैठा रहा है। कैब पर हरियाणा राज्य की नंबर प्लेट दिखायी दे रही हैं।

नंबर प्लेट से आरोपियों की हुई पहचान

DCP हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे मंगोलपुरी थाने में सूचना मिली की 3 लड़के एक लड़की को पीटते हुए लेकर गए हैं। सूचना के आधार पर IPC की धारा 365 के तहत केस दर्ज़ किया गया। गांड़ी के नंबर के आधार पर पता चला कि कार कैब में चलती थी। गाड़ी के ड्राइवर से पता चला कि रोहिणी इलाके से कल एक बुकिंग हुई थी। जिसमें 2 लड़के और एक महिला थी। गाड़ी में महिला और उसके दोस्त में किसी मुद्दे पर नोक झोंक हुई जो बाद में हाथापाई पर पहुंच गई। मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास बत्ती पर गुस्से में महिला कार से उतर गई। कार में उन्हें वापस लाने के दौरान उनके दोस्त ने हाथापाई की और जबरदस्ती कार में बिठाया। हमने महिला और उनके मित्र से बात की है। उनका बयान लिया जा रहा है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस ने कहा कि वीडियो की मदद कैब का नंबर ट्रेस किया तो वह गुड़गांव के रतन विहार की निकली। कार मालिक के घर पर ज्यादा जानकारी के लिए एक टीम भेजी गयी है। उन्होने कहा कि गाड़ी और ड्राइवर का पता लगा लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कैब सवार तीनों लोग एक दूसरे को पहले से जानते थे। लड़की का किसी बात पर लड़कों से झगड़ा हो गया जिसके बाद लड़की ने मंगोलपुरी फ्लाईओवर के पास कैब रूकवाकर बाहर निकल गयी। जिसके बाद लड़कों ने जबरदस्ती लड़की को कार में बैठा लिया।

Tags:    

Similar News