चली ताबड़तोड़ गोलियां: खौफ में पूर्व मंत्री समेत पूरा परिवार, 7 से ज्यादा थे हमलावर

बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वैद्यनाथ साहनी पर जानलेवा हमला हुआ है। बता दें, ये हमला पूर्व मंत्री के घर पर ही हुआ है।

Update: 2020-05-27 07:24 GMT

नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वैद्यनाथ साहनी पर जानलेवा हमला हुआ है। बता दें, ये हमला पूर्व मंत्री के घर पर ही हुआ है। ये घटना समस्तीपुर जिले के मोडवा के गुणाय बसही की है। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा नेता के घर को सात से ज्यादा लोगों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग की घटना के बाद डरे-सहमे पूर्व मंत्री वैद्यनाथ साहनी ने पूरी वारदात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद से स्थानीय पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची है।

ये भी पढ़ें...करोड़ों ग्राहकों के लिए खुशखबरी, अब ऐसे बुक होगा LPG सिलिंडर

ये वारदात बिहार के पूर्व मंत्री वैद्यनाथ साहनी के घर पर ही हुई है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि इस वारदात को किन कारणों से अंजाम दिया गया है। फिलहाल तो स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें...Covid-19 वैक्सीन: शख्स का पहली खुराक में हाल बेहाल, हो रहा बुरा असर

पूर्व मंत्री के घर पर जानलेवा हमले और पर जबरदस्त फायरिंग के बाद पूर्व मंत्री सहित उनका परिवार भी खौफ में है। अभी इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पूर्व मंत्री के घर पर फिलहाल पुलिस का पेहरा लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें: ‘बैट वुमन’ ने दी चेतावनी: दुनिया के लिए खतरा बनेगा कोरोना से भी खतरनाक वायरस

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News