By Election Results 2022 : बिहार के गोपालगंज में BJP और मोकामा में RJD ने लहराया परचम

By Election Results 2022: गोपालगंज में भाजपा और मोकामा में राजद की फिर से जीत हुई है। गोपालगंज में भाजपा कुसुम देवी ने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 वोट से हराया।

Report :  Network
Update: 2022-11-06 12:15 GMT

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती आज: Photo- Social Media

By Election Results 2022 : बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। दोनों सीट सीटिंग दल के पास ही गई। यानी गोपालगंज में भाजपा और मोकामा में राजद की फिर से जीत हुई है। गोपालगंज में भाजपा कुसुम देवी ने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 वोट से हराया। यहां पर अंतिम चरण की गिनती तक राजद और भाजपा में कांटे की टक्कर रही। दोनों दलों के समर्थक 18 राउंड में शांत हो गए। यहां अचानक गोपालगंज में 18वें राउंड में काउंटिंग लगभग एक घंटे तक रुकी रही। प्रशासन का कहना था इलेक्शन कमीशन और फिजिकल काउंटिंग में अंतर होने के कारण गोपालगंज में काउंटिंग रोकी गई थी। हालांकि, इसके बाद सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोबारा मतगणना शुरू हुई। गोपालगंज में बीजेपी की जीत गई है। यहां से कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। आखिरी राउंड तक यहां पर कांटे की टक्कर रही। मोकामा उपचुनाव में RJD प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16420 से अधिक वोटों से हराया है। बता दें गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी शुरू से ही बढ़त बना ली थीं। 20वें राउंड में राजद आगे निकल गई। उन्होंने 1135 वोट की बढ़त ले ली, लेकिन 22वें राउंड में फिर भाजपा आगे निकल गई।

वहीं बाहुबली अनंत सिंह की जीत के बाद उनके आवास पर जमकर जश्न मनाया गया। खूब पटाखे छोड़े गए। कार्यकर्ताओं के लिए भोज का भी आयोजन किया गया। इधर, गोपालगंज में कुसुम देवी के समर्थकों को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी। इधर, जीत दर्ज करने के बाद अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कहा कि मोकामा में भाजपा के अहंकार की हार हुई और महागठबंधन की जीत हुई है। जनता ने हम पर विश्वास कर वोट दिया है।

Live Updates
2022-11-06 10:17 GMT

बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। दोनों सीट सीटिंग दल के पास ही गई। यानी गोपालगंज में भाजपा और मोकामा में राजद की फिर से जीत हुई है। गोपालगंज में भाजपा कुसुम देवी ने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता को 2183 वोट से हराया। यहां पर अंतिम चरण की गिनती तक राजद और भाजपा में कांटे की टक्कर रही। दोनों दलों के समर्थक 18 राउंड में शांत हो गए। यहां अचानक गोपालगंज में 18वें राउंड में काउंटिंग लगभग एक घंटे तक रुकी रही। प्रशासन का कहना था इलेक्शन कमीशन और फिजिकल काउंटिंग में अंतर होने के कारण गोपालगंज में काउंटिंग रोकी गई थी। हालांकि, इसके बाद सारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोबारा मतगणना शुरू हुई। गोपालगंज में बीजेपी की जीत गई है। यहां से कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। आखिरी राउंड तक यहां पर कांटे की टक्कर रही। मोकामा उपचुनाव में RJD प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16420 से अधिक वोटों से हराया है। बता दें गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी शुरू से ही बढ़त बना ली थीं। 20वें राउंड में राजद आगे निकल गई। उन्होंने 1135 वोट की बढ़त ले ली, लेकिन 22वें राउंड में फिर भाजपा आगे निकल गई।

वहीं बाहुबली अनंत सिंह की जीत के बाद उनके आवास पर जमकर जश्न मनाया गया। खूब पटाखे छोड़े गए। कार्यकर्ताओं के लिए भोज का भी आयोजन किया गया। इधर, गोपालगंज में कुसुम देवी के समर्थकों को एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उन्हें बधाई दी। इधर, जीत दर्ज करने के बाद अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कहा कि मोकामा में भाजपा के अहंकार की हार हुई और महागठबंधन की जीत हुई है। जनता ने हम पर विश्वास कर वोट दिया है।

2022-11-06 08:40 GMT

गोपालगंज में भाजपा जीत गई है। यहां से कुसुम देवी ने आरजेडी के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। वहीं मोकामा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16420 से अधिक वोटों से हराया है।

2022-11-06 07:02 GMT

उपचुनाव परिणाम लाइव: बिहार के मोकामा में राजद की नीलम देवी जीतीं, सूत्रों के मुताबिक मोकामा में मतगणना समाप्त हो गई है। सूत्रों ने बताया कि राजद की नीलम देवी ने 16,577 मतों के अंतर से जीत हासिल की है।

2022-11-06 06:42 GMT

गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरी 25वें राउंड में 30634 वोटों से आगे। 

2022-11-06 06:11 GMT

बिहार के मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी आगे चल रही हैं। 

-राजद प्रत्याशी नीलम देवी को 76979 वोट

-भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को 60402 वोट

2022-11-06 05:34 GMT

गोला सीट पर उपचुनाव के लिए काउंटिंग जारी- उपचुनाव की काउंटिंग में 17 राउंड पूरे हुए, भाजपा प्रत्याशी अमन गिरि 21765 वोटों से आगे,

2022-11-06 05:31 GMT

मोकामा में 10वें राउंड की काउंटिंग के बाद आरजेडी प्रत्याशी करीब 12000 वोट से आगे।

2022-11-06 04:58 GMT

यूपी उपचुनाव: गोला गोकर्णनाथ सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरि 16000 वोटों से आगे, काउटिंग का 11वां राउंड पूरा, भाजपा प्रत्याशी आगे।

2022-11-06 04:55 GMT

हरियाणा उपचुनाव: आदमपुर सीट पर दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी आगे।

2022-11-06 04:17 GMT

गोपालगंज में तीसरे राउंड में भाजपा राजद से आगे। भाजपा को मिले 3370 मत। राजद को 2954 मत। भाजपा 416 मत से राजद से आगे। वहीं मोकामा में नीलम देवी को 12760 मत मिले। सोनम देवी को 8069 मत मिले।

Tags:    

Similar News