By Election Results 2022 : बिहार के गोपालगंज में BJP और मोकामा में RJD ने लहराया परचम

Report :  Network
Update: 2022-11-06 12:15 GMT
Live Updates - Page 2
2022-11-06 04:12 GMT

Bihar By Election Result Live:

गोपालगंज में दूसरे राउंड की गिनती में भाजपा 335 वोट से आगे। राजद को मिला 3601 भाजपा 3936 भाजपा बीएसपी 514। राजद से भाजपा 335 पटना में दूसरे चरण के मतगणना में राजद प्रत्याशी नीलम देवी को 9435 मत और सोनम देवी को 5491 मत मिले। इसके अलावा 210 लोगों ने नोटा दबाया।

2022-11-06 03:22 GMT

Bihar By Election Result Live

Bihar By Election Result Live: भाजपा और राजद की अग्निपरीक्षा आज, वोटों की गिनती शुरू

बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव पर आज रिजल्ट आ जाएगा। वोट की गिनती शुरू हो चुकी है। पटना और गोपालगंज में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के वोट की गिनती पटना के मीठापुर आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी में हो रही है। गोपालगंज में वोट की गिनती थावे डायट केंद्र में की जा रही है।

दोनों जगह चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था है। बिना जांच के किसी को अंदर नहीं आने दिया जा रहा है। इससे पहले मतदान केंद्र पर आने वाले हर एक शख्स की जांच की गई। गोपालगंज में तो डीएम ने खुद अपनी जांच करवायी।

आज के परिणाम के बाद एक तरफ महागठबंधन (6 दलों) की ताकत का फैसला होगा तो विपक्षी भाजपा को भी पता चलेगा कि जदयू से हटने के बाद बिहार में उसकी ताकत पर कितनी कम या ज्यादा हुई है। वहीं लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान के भाजपा के साथ खड़े होने और राजद के पक्ष में खुलकर मुकेश सहनी के आने के असर की भी पड़ताल होनी है।

बता दें कि मोकामा विधानसभा से 2020 चुनाव में बाहुबली अनंत सिंह की जीत हुई थी। उनकी विधायकी जाने के बाद यह पद खाली हो गया था। इस बाद अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनावी रण में हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ ललन सिंह की पत्नी सोनम सिंह को खड़ा कर चुनाव को संघर्षमय बना दिया। वहीं गोपालगंज भाजपा की सीटिंग है।

सूत्रों का कहना है कि मोकामा में अगर भाजपा की जीत हुई तो ये साफ हो जाएगा कि सवर्ण अब भी भाजपा के साथ हैं। वहीं गोपालगंज में राजद उम्मीदवार की जीत होती है तो जनता राजद पर भरोसा जता रही है। हालांकि, यहां पर मोहन गुप्ता को वैश्य समाज ने एकमुश्त वोट कर दिया तो भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है।

Tags:    

Similar News