Bye-Elections 2024: भाजपा और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों के नाम का ऐलान, जानिए किसे-कहां से उतारा

Bye-Elections 2024:, बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होने हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-06-17 09:38 GMT

Bye-Elections 2024 (सोशल मीडिया) 

Bye-Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 खत्म होने के बाद अब कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा के उप चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। हर पार्टी की निगाहें इन सीटों को फतह करने पर टीक गई हैं। जो दल जितनी अधिक सीटों पर विजय हासिल करेगा, उसकी स्थिति राज्य के विधानसभा में उतनी मजबूत होगी, जिसका प्रभाव राज्यसभा में भी देखने को मिल सकता है। पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में विधानसभा के उप चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पंजाब और बंगाल के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए विधानसभा उप चुनाव के उम्मीदवारों की घोषणा की है।

भाजपा के पंजाब और बंगाल की उम्मीदवार की लिस्ट

भाजपा ने सोमवार को प्रेस रिलीज जारी कर पंजाब और बंगाल में होने वाले विधानसभा के उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की। पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें एक पंजाब और चार बंगाल के उम्मीवादरों का नाम शामिल है। भाजपा ने पंजाब के जालंधर पश्चिम (अजा) से शीलत अंगुराल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बंगाल के रायगंज से मानक कुमार घोष, राणाघाट दक्षिण से मनोज कुमार विस्वास, बगदा विधानसभा सीट से उप चुनाव के लिए विनम कुमार विस्वास और मानिकताला विधनासभा सीटे से कल्याण चौबे भट्टाचार्य को अपना उम्म्मीदवार घोषित किया है।

आप ने जालंधर में भाजपा के खिलाफ उतारा ये प्रत्याशी

इसके अलावा पंजाब के जालंधर पश्चिम (अजा) विधानसभा सीटे पर होने वाले उप चुनाव के लिए राज्य की सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी इसकी घोषणा सोमवार को की है। इस सीट पर आपने मोहिंदर भगत को प्रत्याशी बनाया है। भगत का मुकाबला भाजपा के शीलत अंगुराल उम्मीदवार से होगा। कांग्रेस ने अभी इस सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है। हो सकता है वह उप चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की न घोषणा करे,क्योंकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था, लेकिन यह गठबंधन केवल दिल्ली के लिए था। पंजाब में दोनों दलों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस ने हिमाचल और उत्तराखंड के लिए घोषित किये नाम

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और उत्तरखंड़ की कुछ विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। हिमाचल और उत्तराखंड में दो-दो विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होगा। कांग्रेस ने ने हिमाचल प्रदेश के हरमीरपुर विधानसभा सीट से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ निर्वाचन से हरदीप सिंह बावा को उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि उत्तराखंड के बद्रीनाथ विधानसीट पर लखपत बुटोला को उम्मीदवार बनाया है और मंगलौर विधनासभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए काजी निजामुद्दीन को उम्मीदवार बनाया है।

13 सीटों पर 10 जुलाई को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना भी जारी कर चुका है। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटो पर 10 जुलाई को मतगणना होगी, जबकि 13 जुलाई को इसके फैसले आएंगे। तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3, बिहार की 1 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर मतदान होना है।

Tags:    

Similar News