बिहार की राजनीति का बड़ा सितारा हुआ दुनिया से लुप्त, ऐसा रहा सियासी सफर

बिहार की राजनीति में पांच दषकों तक अपना प्रभुत्व रखने वाले रामविलास पासवान का आज निधन हो गया। वह 74 वर्ष केे थें। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थें।

Update: 2020-10-08 16:00 GMT
बिहार की राजनीति में पांच दषकों तक अपना प्रभुत्व रखने वाले रामविलास पासवान का आज निधन हो गया। वह 74 वर्ष केे थें। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थें।

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: बिहार की राजनीति में पांच दषकों तक अपना प्रभुत्व रखने वाले रामविलास पासवान का आज निधन हो गया। वह 74 वर्ष केे थें। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थें। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. पासवान की हाल ही में बायपास सर्जरी हुई थी। उनके बेटे चिराग पासवान ने एक ट्वीट करके पिता के निधन की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा, पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। रामविलास पासवान ने अपना पहला चुनाव 1977 में लड़ा था। उन्होंने अपने जीवन में 11 बार लोकसभा का चुनाव लड़ा। केवल दो बार छोड़कर वह हर बार चुनाव जीतते रहे।

2014 में मोदी सरकार में मंत्री बने पासवान

पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने बेटे चिराम पासवान को अपनी सीट से उतार दिया। पसवान 2014 में मोदी सरकार में मंत्री बनने के बाद इस बार भी केन्द्रीय मंत्री बने। पासवान के पास छः प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी है। पासवान बिहार के खगड़िया जिले के शाहरबन्नी गांव में पैदा हुए थे।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान का निधन, काफी दिनों से थे बीमार

वह एक अनुसूचित जाति परिवार में पैदा हुये थे। उन्होंने 1960 के दशक में राजकुमारी देवी से शादी की। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी से उषा और आशा दो बेटियां हैं। जबकि दूसरी पत्नी से चिराग पासवान है। उन्होंने अमृतसर से एक एयरहोस्टेस और पंजाबी हिन्दू रीना शर्मा से विवाह किया। उनके पास एक बेटा और बेटी है। उनके बेटे चिराग पासवान एक अभिनेता से बने राजनेता हैं।

यह भी पढ़ें...पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, ISI को भेजता था ये जरूरी सूचनाएं, जानकर हो जाएंगे दंग

यह भी पढ़ें...चीनी टेलीकॉम कंपनी खतरनाक: भारत के खिलाफ रच रही साजिश, हुआ बड़ा दावा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News