Railway Board Chairman: जया वर्मा सिन्हा बनीं रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ, जाने कौन हैं?

Railway Board Chairman: जया वर्मा सिन्हा 1988 बैच की भारतीय रेलवे यातायात सेवा की अधिकारी हैं। जया वर्तमान में रेलवे बोर्ड के स्दस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के पद पर तैनात हैं। वह ऐसे समय में रेलवे का पदभार सम्हालेंगी जब भारतीय रेलवे को रिकॉर्ड बजट का आवंटित किया गया है।

Update: 2023-08-31 11:00 GMT
Jaya Verma Sinha the first woman Chairman and CEO of Railway Board (Photo-Social Media)

Railway Board Chairman: केन्द्र सरकरा ने रेलवे बोर्ड की पहली महिला सीईओ और अध्यक्ष के रूप में जया वर्मा सिन्हा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनके नाम पर मुहर लगा दीया। जया रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ के पद पर अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी। सिन्हां एक सितंबर, 2023 को पद ग्रहण करेंगी। विजयलक्ष्मी विश्वनाथन रेलवे की पहली महिला अध्यक्ष थीं। जबकि जया वर्मा रेलवे बोर्ड की पहली महिला अध्यक्ष और सीईओ हैं।

1988 बैच के रेलवे यातायात अधिकारी हैं सिन्हा

जया वर्मा सिन्हा 1988 बैच की भारतीय रेलवे यातायात सेवा की अधिकारी हैं। जया वर्तमान में रेलवे बोर्ड के स्दस्य (संचालन और व्यवसाय विकास) के पद पर तैनात हैं। वह ऐसे समय में रेलवे बोर्ड का पदभार सम्हालेंगी जब भारतीय रेलवे को रिकॉर्ड बजट आवंटित किया गया है।

2023-24 में रेलवे को इतने करोड़ का आवंटन

केंद्रीय बजट 2023-24 में भारतीय रेलवे को 2.74 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। यह नेशनल ट्रांसपोर्ट को अबतक किया गया सबसे बड़ा आवंटन है। वहीं वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय रेलवे को 1.37 लाख करोड़ का आवंटन किया गया था।

31 अगस्त, 2024 तक कार्यकाल

जया वर्मा सिन्हा का कार्यकाल 31 अगस्त, 2024 तक होगा। सिन्हां का कार्यकाल एक अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। लेकिन माना जा रहा है कि उनके कार्यकाल को पुन: बढ़ाया दिया जाएगा।

जया ने चार साल तक बांग्लादेश की राजधानी में स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूम में कार्य किया है। ढाका में उनके कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता से ढाका तक चलने वाली मौत्री अक्सप्रेस का उद्घाटन किया गया था।

Tags:    

Similar News