चंद्रबाबू नायडू हिमाचल तो जगन रेडडी  कर रहे यूरोप की सैर

Update: 2019-05-03 06:47 GMT
चंद्रबाबू नायडू हिमाचल तो जगन रेडडी  कर रहे यूरोप की सैर

विजयवाड़ा। आंध्र प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ पूरा हो गया है। चुनाव की थकान उतारने के लिए आंध्र के दो दिग्गज नेता चंद्रबाबू नायडू और जगन मोहन रेडडी परिवार के संग सैर पर निकल पड़े हैं। आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू २६ अप्रैल को हिमाचल के कसौली तहसील क्षेत्र स्थित होटल टिंबर ट्रेल में तीन दिनों के निजी दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां अपनी पत्नी नारा भुवनेश्वरी के साथ आए।

यह भी पढ़ें : अमित शाह की झारखंड में रैली से पहले नक्‍सलियों ने बम से उड़ाया इस पार्टी का का

नायडू चुनावी थकान दूर करने हिमाचल की ठंडी व शांत वादियों में पहुंचे हैं। २६ अप्रैल को दोपहर एक बजे नायडू दंपति ने हिमाचल में प्रवेश किया। होटल में पहुंचते ही आंध्र की इस सुपर पावर ने दोपहर का खाना खाकर होटल में ही आराम किया। इस दौरान एनएसजी कमांडो व हिमाचल पुलिस की सख्त पहरेदारी रही। मुख्यमंत्री द्वारा इस दौरान मीडिया से भी दूरी बनाई गई। मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान हिल स्टेशन कसौली, शिमला का भी मजा लिया। उधर वाईएसआरसी के नेता जगन मोहन रेडडी बीवी बच्चों संग यूरोप की ५ दिन की यात्रा पर हैं। पिछले चुनाव के बाद वह न्यूजीलैंड घूमने गए थे। इस बार वह स्विट्जरलैंड भी जाएंगे।

 

Tags:    

Similar News