बस में भीषण विस्फोट: सेना पर IED ब्लास्ट से हमला, शहीद हुए 3 जवान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में होली के कुछ दिन पहले माओवादियों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। हादसे के बारे में मिली ताजा जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) कर एक बस को उड़ा दिया है।

Update: 2021-03-23 13:00 GMT
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बस में विस्फोट हुआ है। यहां होली के कुछ दिन पहले माओवादियों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है।

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में एक बस में विस्फोट हुआ है। यहां होली के कुछ दिन पहले माओवादियों ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। हादसे के बारे में मिली ताजा जानकारी के अनुसार, माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) कर एक बस को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि इस बस में सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे। ऐसे में डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी देते हुए कहा कि IED ब्लास्ट में तीन जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों की जान चली गई और कुछ घायल हो गए हैं। वहीं घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर इलाके के लिए रायपुर लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...कोरोना वैक्सीन: एस्ट्राजेनेका पर लगे ये गंभीर आरोप, जानकर चौंक जाएंगे आप

माओवादियों ने अपना निशाना बनाया

ऐसे में धमाके की जानकारी देते हुए नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों से भरी बस को माओवादियों ने अपना निशाना बनाया है। माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस की चपेट में यात्री बस आया है।

यहां विस्फोट के दौरान बस में सुरक्षा बल के कई जवान भी सफर कर रहे थे। इस ब्लास्ट के बाद बस पलट गई। वहीं इस वजह से बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। वहीं एसपी ने कहा कि अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...बेघर हुए हजारों रोहिंग्या: इन मुसलमानों पर आई बड़ी मुसीबत, कई आग में जिंदा जले

कई जवानों के घायल होने की भी खबर

आज मंगलवार को नक्सलियों ने डीआरजी के जवानों से भरी बस को अपना निशाना बनाया है। इस जोरदार ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए हैं। इसमें कई जवानों के घायल होने की भी खबर मिली है। बता दें, सर्च ऑपरेशन से लौट रही बस को आईईडी ब्लास्ट कर माओवादियों ने उड़ाया है। वहीं इलाके में खोजबीन के बाद 3 डिटोनेटर भी बरामद किए गए है। इस हादसे के दौरान बस में 24 जवान सवार थे।

कडेनार और मंदोडा के नजदीक माओवादियों ने खोजबीन से लौट रहे सेना के जवानों के बस को निशाना बनाते हुए इस घटना को अंजाम दिया। हालाकिं घायल जवानों को घटनास्थल से नारायणपुर मुख्यालय लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं जवानों को जगदलपुर एयरपोर्ट से दो एमआई 17 हेलीकॉप्टर को नारायणपुर रवाना किया गया है।

ये भी पढ़ें...नक्सली आंदोलन के संस्थापक कानू सान्याल की पुण्यतिथि, जानिए उनकी पूरी कहानी

Tags:    

Similar News