यात्रीगण सावधान: मुंबई लोकल ट्रेन में न बैठे ये, सिर्फ इनको मिली इजाजत

रेलवे के आदेश में कहा गया कि इसके मद्देनजर, यह एक बार फिर दोहराया जा रहा है कि केवल महिलाओं को निर्धारित समय के दौरान यात्रा की अनुमति दी जाती है। बच्चों की एंट्री नहीं होगी।

Update: 2020-11-27 08:13 GMT
यात्रीगण सावधान: मुंबई लोकल ट्रेन में न बैठे ये, सिर्फ इनको मिली इजाजत

मुंबई: मुंबई महानगर क्षेत्र में आवंटित समय के दौरान लोकल ट्रेनों में केवल महिलाओं को ही यात्रा करने की अनुमति है। रेलवे ने कहा कि बच्चों को लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति नहीं है। बच्चों की एंट्री रोकने के लिए हर प्रवेश द्वार पर आरपीएफ तैनात है। पश्चिम रेलवे ने ये निर्देश जारी किया है।

मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे पर लागू है ये नियम

यह नियम मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे दोनों मार्गों पर लागू होगा। डीआरएम मुंबई और मुंबई सेंट्रल ने अपनी इस नियम को लागू करने की अनुमति दे दी है। एक आदेश में कहा गया कि 'रेलवे बोर्ड ने केवल मुंबई महानगर क्षेत्र में निर्धारित घंटों के दौरान महिला यात्रियों को स्थानीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है। हालांकि यह देखा गया कि महिला यात्री अपने बच्चे/बच्चों के साथ यात्रा कर रही हैं।'

बच्चों के प्रवेश को किया गया प्रतिबंधित

रेलवे के आदेश में कहा गया कि इसके मद्देनजर, यह एक बार फिर दोहराया जा रहा है कि केवल महिलाओं को निर्धारित समय के दौरान यात्रा की अनुमति दी जाती है। बच्चों की एंट्री नहीं होगी। इसलिए यह अनुरोध किया जाता है कि प्रत्येक प्रवेश द्वार पर आरपीएफ की सुरक्षा तैनात किया जाए और प्रवेश द्वार पर ही बच्चों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

महिलाओं को ही यात्रा करने की अनुमति

गौरतलब है कि 'स्टार्ट अगेन' मिशन के तहत, अक्टूबर के आखिर में महाराष्ट्र सरकार ने सभी महिलाओं को लोकल ट्रेनों में द्वारा यात्रा करने की अनुमति दी। इससे पहले, केवल आवश्यक सेवाओं और सरकारी कार्यालयों में काम करने वाली महिलाओं को ही यात्रा करने की अनुमति थी। महिला यात्री लोकल ट्रेनों में निर्धारित समय से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे और शाम 7 बजे से आधी रात तक यात्रा कर रही हैं।

ये भी देखें: आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: अर्नब गोस्वामी को लेकर SC से आई बड़ी खबर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News